फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चेयरमैन के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव टला

चेयरमैन के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव टला

Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव टला
नप चेयरमैन के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव टला
विज्ञापन

एक पार्षद के वापस चेयरमैन खेमे में चले जाने से विरोधियों को झटका

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
नप के चेयरमैन सुरेश पप्पू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव फिलहाल टल गया है। एक वर्ष में विकास कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए शहर के 16 पार्षद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की थी। एक पार्षद के वापस चेयरमैन के खेमे में चले जाने के बाद मामला खटाई में पड़ गया। सुरेश पप्पू का विरोधी खेमा फिर नए सिरे से तैयारी में जुट गया है। गौरतलब है कि चेयरमैन का एक वर्ष पूरा होने से पूर्व ही विरोधियों ने उन्हें कुर्सी से हटाने की मुहिम शुरू कर दी थी। उन्हें हटाने में भाजपा के पार्षद ही आगवानी कर रहे थे। 16 पार्षदों ने लामबंद होकर बाबा गैबी साहब मंदिर से सुरेश पप्पू को कुर्सी से हटाने की शुरुआत की। 16 पार्षद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नजदीकी भाजपा नेता के नेत्तृत्व में टोहाना जाकर बराला से मिले। जहां सभी पार्षदों ने नप में करोड़ों रुपयों की राशि होने के बावजूद शहर में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाने की बात बताई। इस पर बराला काफी हैरान हुए। टोहाना से आने के बाद सभी पार्षद जींद डीसी की पास जाने की तैयारी में जुट गए। इससे पहले की सभी पार्षद शपथ पत्र तैयार करवाके डीसी जींद के सामने परेड करते उनमें से एक पार्षद खिसक गया। बताया गया कि वह पार्षद कई दिनों से शहर से बाहर है। फिलहाल एक पार्षद ने पप्पू के विरोधियों की योजना पर पानी फेर दिया।



पार्षदों का पर्याप्त बहुमत उनके साथ : सुरेश
नप के चेयरमैन सुरेश पप्पू ने कहा कि पार्षदों की पर्याप्त संख्या उनके साथ है। सभी पार्षद उनके कार्य से खुश है। जल्द ही शहर में नए विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed