फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दिन भर कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करते रहे विद्यार्थी

दिन भर कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करते रहे विद्यार्थी

Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
दिन भर कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करते रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कॉलेज में पढ़ने के लिए सपने संजो रहे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को लगने वाली पहली कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार वीरवार को भी कट ऑफ लिस्ट आने की उम्मीद नहीं है।
प्रदेश भर के सरकारी, एडिड और निजी कॉलेजों में इस बार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए गए। इस बार जिले भर के सभी कॉलेजों में तय सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को कड़े मुकाबले के बीच दाखिले की चिंता सता रही है। ऐसे में पहली कट ऑफ लिस्ट में देरी से विद्यार्थियों का इंतजार और अधिक बढ़ गया। बुधवार को कट ऑफ लिस्ट लगने की तारीख थी। सुबह से ही सभी कॉलेजों में उम्मीदवार जुटने शुरू हो गए। यहां पहुंचने पर पता चला कि तकनीकी दिक्कत के कारण कट ऑफ लिस्ट दोपहर बाद ढाई बजे लगेगी। उम्मीदवार कॉलेजों में इंतजार करते रहे। चार बजे तक भी लिस्ट नहीं लगने पर शिक्षकों ने बताया कि लिस्ट जारी नहीं हो सकी है। इस पर विद्यार्थी मायूस होकर घरों को लौट गए।
विज्ञापन


वेबसाइट क्रैश
सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग की वेबसाइट में कोई बड़ी खामी आ गई है। इसके कारण ही लिस्ट जारी नहीं की जा रही। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगुने हैं आवेदन
राजकीय कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आए हैं। राजकीय पीजी कॉलेज जींद में कुल सीट 1507 सीटों पर 5811आवेदन, राजकीय महिला कॉलेज में जींद 1000 सीटों पर 3057 आवेदन, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद में 1150 सीटों पर 1300 आवेदन, सीआर किसान कॉलेज जींद में 960 सीटों पर 886 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय सफीदों में 910 सीटों पर 1113 आवेदन, राजकीय कन्या महाविद्यालय सफीदों में 400 सीटों पर 405 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय अलेवा में 240 सीटों पर 426 आवेदन, एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना में 580 सीटों पर 925 आवेदन व केएम महाविद्यालय नरवाना में 1340 सीटों पर 3259 आवेदन प्राप्त हुए।

दिनभर करते रहे इंतजार
यहां सुबह ही कॉलेज आ गया। दिनभर लिस्ट लगने का इंतजार किया। अध्यापकों से बातचीत की तो बताया कि लिस्ट ढाई बजे लगने की संभावना बताई गई थी, लेकिन ढाई बजे भी लिस्ट नहीं लग पाई। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। -शौकीन, छात्र।

अब फिर आना पड़ेगा
कॉलेज में लिस्ट नहीं लगने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। पहले ही कुल सीटों के मुकाबले आवेदन दोगुने आए है, लेकिन लिस्ट नहीं लगने से परेशानी और बढ़ गई। अब फिर कॉलेज आना पड़ेगा। सारा दिन गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। -सुमन, छात्रा।


बुधवार देर सायं मेरिट लिस्ट जनरेट नहीं हो सकी। तकनीकी कारणों से परेशानी आ रही है। अगर रात्रि को भी सूची जारी होती है, तो तुरंत अपलोड किया जाएगा। - राजेश्वरी कौशिक, प्राचार्या महिला कॉलेज, जींद।
शिक्षा विभाग की वेबसाइट क्रैश, दिन भर कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करते रहे विद्यार्थी
कॉलेजों में दाखिले के लिए कट ऑफ लिस्ट के लिए अब अगली तारीख का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed