{"_id":"59384db54f1c1bf40b8b4588","slug":"161496862133-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से छह डिग्री गिरा पारा, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से छह डिग्री गिरा पारा, गर्मी से राहत
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
लगभग एक सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार सुबह हुई बारिश से ने राहत दी। पिछले तीन दिन से तापमान 45 डिग्री को पार होने से लोग गर्मी से बेहाल हो चुके थे। सुबह ही तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान छह डिग्री लुढ़क कर 39 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। दोपहर बाद फिर से तापमान चढ़ा। बारिश के बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस ने काफी परेशान किया। हालांकि, दिन भर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। इससे काफी राहत रही। शाम को हवा की गति कम होकर महज सात से दस किलोमीटर रह गई। तापमान में गिरावट आने से जनजीवन पटरी पर लौटा आया। तापमान बढ़ने के कारण लू के कारण कपास की पौधे झुलसने लगे थे। इस बारिश से फसलों के झुलसने से बचाव रहेगा। कृषि विभाग के अनुसार धान की पनीरी तैयार करने का उचित मौसम बना है।
नरवाना में नौ और उचाना में दो एमएम बारिश
नरवाना में सबसे ज्यादा नौ एमएम व उचाना में दो एमएम बारिश हुई, वहीं जिले में जींद समेत बाकी स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।
चार दिन तक तापमान रहेगा सामान्य
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक जिले में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। बारिश से तापमान में गिरावट जारी रहेगी। वीरवार को जिले में एक से दो डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। इस तरह का मौसम फसलों के लिए लाभकारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रही रहेगा। इसके बाद फिर एक दिन गर्मी बढ़ेगी और फिर पूरे माह बूंदाबांदी की संभावना है।
धान की फसल के लिए अच्छे संकेत
बारिश का जल्द आना धान की तैयारी कर रहे किसानों के लिए अच्छा संकेत है। इससे जहां धान की पनीरी जल्दी तैयार होगी, वहीं धान के लिए खेत तैयार करने में भी मदद मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश सामान्य रहेगी।