फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   16-year-old youth got a blade in his neck jokingly, dead

16 वर्षीय युवक को हंसी मजाक में गले में लगा ब्लेड, मौत

Wed, 30 Mar 2022 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
16-year-old youth got a blade in his neck jokingly, dead
झांझ गेट पर मोबाइल ठीक करवाने आए निडाना निवासी 16 वर्षीय राहुल के गले में हंसी मजाक करते समय मंगलवार दोपहर बाद ब्लेड लग गया। जिसके बाद राहुल की हिसार के निजी अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। शहर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोर परिवार का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निडाना निवासी 16 वर्षीय राहुल अपने ही परिवार के दो किशोरों के साथ मोबाइल ठीक करवाने के लिए शहर के झांझ गेट पर मोबाइल की दुकान पर आया था। जहां पर राहुल ने मोबाइल को ठीक करने के लिए दे दिया और तीनों दुकान के अंदर ही बैठ गए। इसी दौरान तीनों बैठकर मजाक करने लगे। इसी दौरान राहुल के साथ आए एक किशोर ने मोबाइल खोलने में प्रयोग होने वाले ब्लेड को उठा लिया और मजाक में उसकी तरफ कर दिया। इसी दौरान राहुल नीचे झुकने लगा तो ब्लेड उसकी गर्दन पर लगाया और उसकी सांस की नली कट गई और वह वहीं पर बेसुध हो गया। जिसके बाद उसको शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सांस की नली में खून का रिसाव हो गया और वह खून उसके फेफड़ों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

राहुल के पिता राकेश कुमार जुलाना में दुकान चलाते हैं और राहुल उसका इकलौता बेटा था। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया किशोर की मौत का पता चलते ही पुलिस टीम हिसार गई थी लेकिन वहां पर उसके पिता राकेश ने अचानक ही मजाक में ब्लेड लगने की बात कही है और उन्होंने फिलहाल कोई भी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed