फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   157 children participated in the competition organized by Prabuddha Bharat Foundation

Jind News: प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन की प्रतियोगिता में 157 बच्चों ने लिया भाग

Sun, 24 Aug 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
157 children participated in the competition organized by Prabuddha Bharat Foundation
24जेएनडी16-प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते हुए बच्चे। संवाद
नरवाना। प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन फगवाड़ा की ओर से आयोजित 16वीं प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को आंबेडकर भवन में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़ और हिमाचल के विभिन्न केंद्रों से बच्चों ने हिस्सा लिया। हरियाणा में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों में नरवाना का आंबेडकर भवन भी शामिल रहा।
विज्ञापन

आंबेडकर सभा नरवाना के प्रधान वीरेंद्र चौपड़ा ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लगातार होती रहनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में नरवाना, उझाना, खरल, उचाना, डूमरखां, दनोदा, मटौर, मंगलपुर, फ रेन और अमरगढ़ से 157 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया था।
विज्ञापन

पहला समूह छठी से 12वींं कक्षा तक के विद्यार्थियों का था, जबकि दूसरा समूह 40 वर्ष तक की आयु वर्ग का रखा गया। दोनों ग्रुप में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार, द्वितीय के लिए 20 हजार और तृतीय के लिए 11 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई। इसके अलावा 250 प्रतिभागियों को मेरिट के आधार पर 1000-1000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम 26 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। परीक्षा का संचालन डॉ. चमन लाल शास्त्री और विनोद कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अधिकारी के रूप में रिटायर्ड एसडीओ डॉ. प्रवीण मंडल ने जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चों को भारतीय संविधान, इतिहास और बाबा साहेब आंबेडकर के संघर्षों से परिचित कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में केंद्र इंचार्ज अमित राठी और चांदीराम बौद्ध ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गांव-गांव जाकर बच्चों को प्रतियोगिता से जुड़ी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की। इस मौके पर आंबेडकर सभा के प्रधान वीरेंद्र चोपड़ा, उपप्रधान फूल कुमार, अभयराम, नेहा भारती, सचिन, सुनील आर सोनू समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed