{"_id":"5ceadcf8bdec2207186a681a","slug":"155889591396816-1375-jind-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब बनने की नहीं दिखी रुचि, 6816 में से 1375 ने ही दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब बनने की नहीं दिखी रुचि, 6816 में से 1375 ने ही दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रविवार को नायब तहसीलदार पद के लिए हुई की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई दी। जींद में 24 केंद्रों पर 6816 में से 1375 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। काफी कम संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। केंद्रों पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हुए थे। हर संदिग्ध पर पैनी नजर रखी गई। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
डीसी ने कहा कि नायब तहसीलदार के पदों को लेकर आज परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रकार के प्रबंध किए गए थे। जींद में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकल रहित तरीके से संपन्न हुई। एडीसी मुनीश नागपाल को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया था। उन्होंनेे बताया कि लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कंट्रोल रूम बनाया गया था। डीसी ने बताया कि जिस स्कूल, शिक्षण संस्थान में परीक्षा केंद्र बनाया गया था, उसी स्कूल के रेगुलर स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटोस्टेट मशीनें परीक्षा होने से पहले ही बंद करवा दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षार्थी की पूरी जांच के बाद ही उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया गया। परीक्षा केंद्र परिधि में जैमर लगाए गए। परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाई गई।