फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दादी और शिक्षिका के डांटने पर स्कूल से निकली छात्रा शहर में भटकी

दादी और शिक्षिका के डांटने पर स्कूल से निकली छात्रा शहर में भटकी

Sat, 25 May 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
दादी और शिक्षिका के डांटने पर स्कूल से निकली छात्रा शहर में भटकी
जींद। स्कूल में 200 रुपये लेकर पहुंची एक सातवीं कक्षा की छात्रा को उसकी दादी और शिक्षिका को डांटना महंगा पड़ गया। छात्रा डर के मारे स्कूल से निकल गई और शहर में भटकती रही। सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा की तलाश की। रात लगभग 11 बजे छात्रा शहर में ही भटकती मिली। पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति के तीन बच्चे शहर के एक संस्था के अंतर्गत आने वाले स्कूल में पढ़ते है। 14 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा घर से 200 रुपये लेकर स्कूल में आ गई। जब इस बात का पता उसकी दादी को चला तो दादी स्कूल पहुंच गई। इस पर अध्यापिका व उसकी दादी ने इतने पैसे लेकर आने पर उसको समझाते हुए डांट दिया। छुट्टी के बाद छात्रा घर जाने की बजाय शहर में निकल गई और रास्ता भटक गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस स्कूल में पहुंची और छात्रा की तलाश की। काफी छानबीन के बाद छात्रा देर रात को पुलिस को मिली। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह डर के कारण स्कूल से निकल गई और रास्ता भटक गई। इसके बाद वह शहर में ही घूमती रही। पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed