फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   विरोध के बावजूद भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक की वोटों से भरी झोली

विरोध के बावजूद भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक की वोटों से भरी झोली

Sat, 25 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बावजूद भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक की वोटों से भरी झोली
जींद। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक को जींद जिला की तीनों विधानसभाओं में बेशक विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनाव परिणाम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। जिन गांवों में रमेश कौशिक का विरोध हुआ, वहां भी वे जीत कर निकले हैं। रधाना, पोली व भंभेवा गांवों के बूथों पर भाजपा को कांग्रेस से कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन

सफीदों विस क्षेत्र के गांवों में कौशिक का हुआ था विरोध
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक को सबसे अधिक विरोध का सामना करना पड़ा था। सोनीपत लोकसभा के तहत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों में से सफीदों में ही रमेश कौशिक को सबसे अधिक मत मिले हैं। रमेश कौशिक का चुनाव प्रचार के दौरान सबसे अधिक विरोध मुआना गांव में हुआ।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा और कौशिक को इन बूथों पर मिले इतने मत
भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा इसी गांव से आते हैं। विरोध के बावजूद मुआना गांव के सभी नौ मतदान केंद्रों पर रमेश कौशिक को भूपेंद्र हुड्डा से अधिक मत मिले हैं। मुआना गांव के बूथ नंबर एक पर रमेश कौशिक को 566 व भूपेंद्र हुड्डा को महज 44 मत मिले हैं। बूथ नंबर दो पर रमेश कौशिक को 378 तो भूपेंद्र हुड्डा को 100 मत मिले। बूथ नंबर तीन पर रमेश कौशि को 675 तो भूपेंद्र हुड्डा को 66 मत मिले। बूथ नंबर चार पर रमेश कौशिक को 431 तो भूपेंद्र हुड्डा का 124 मत मिले। इसी प्रकार बूथ नंबर पांच पर भाजपा के रमेश कौशिक को 492 और कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा को 152 मत मिले। बूथ नंबर छह पर रमेश कौशिक 682 और भूपेंद्र हुड्डा को 55 मत ही मिले। बूथ नंबर सात पर रमेश कौशिक को 566 और भूपेंद्र हुड्डा को 97 मत मिले। बूथ नंबर आठ पर भाजपा को 647 और कांग्रेस को 82 मत मिले। बूथ नंबर नौ पर रमेश कौशिक को 689 और भूपेंद्र हुड्डा को 80 मत मिले हैं। मुआना गांव में कुल 6668 मत पोल हुए और इनमें से 5126 मत अकेले रमेश कौशिक को मिले हैं। इसी प्रकार मलार गांव में कुल 1542 मतों में से रमेश कौशिक को 1107 मत मिले हैं। भंभेवा गांव में भी रमेश कौशिक का विरोध हुआ था, लेकिन यहां एक बूथ पर उन्हें भूपेंद्र हुड्डा से कम वोट मिले हैं। रधाना गांव में भी रमेश कौशिक का विरोध हुआ था। यहां बूथ नंबर 34 कौशिक को हुड्डा से कम वोट मिले। कौशिक को 343 तो हुड्डा को 510 मत मिले हैं। वहीं बूथ नंबर 35 पर हुड्डा को महज 64 और कौशिक को 465 मत मिले। बूथ नंबर 36 पर हुड्डा को 306 और कौशिक को 522 मत मिले। पोली गांव के तीन में से एक बूथ पर भाजपा को हार मिली है। बूथ नंबर 183 पर भूपेंद्र हुड्डा को 189 व रमेश कौशिक को 515 मत मिले हैं। वहीं बूथ नंबर 184 पर रमेश कौशिक को 265 और भूपेंद्र हुड्डा को 355 मत मिले हैं। बूथ नंबर 185 पर भूपेंद्र हुड्डा को महज 46 और रमेश कौशिक को 291 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडारा गांव में विरोध रहा बेअसर
पांडू पिंडारा गांव में जनसंपर्क के दौरान कुछ लोगों ने सांसद रमेश कौशिक का विरोध किया था, लेकिन यहां विरोध बेअसर रहा। पिंडारा गांव के बूथ नंबर 41 पर भूपेंद्र हुड्डा को 146 व रमेश कौशिक को 364 मत मिले। बूथ नंबर 42 पर भूपेंद्र हुड्डा को 158 व रमेश कौशिक को 179 मत मिले।

भंभेवा में दिखा विरोध का असर
भंभेवा गांव के कुल 2365 मतों में से कांग्रेस को 1444 मत मिले हैं, जबकि भाजपा को 1002 मत मिले हैं। भंभेवा गांव में कुल चार मतदान केंद्र थे। इनमें से बूथ नंबर 187 पर भूपेंद्र हुड्डा को 301 और रमेश कौशिक को 202 मत मिले हैं। बूथ नंबर 188 पर भूपेंद्र हुड्डा को 431 और रमेश कौशिक को 124 मत मिले हैं। बूथ नंबर 189 पर भूपेंद्र हुड्डा को 358 और रमेश कौशिक को 314 मत मिले। बूथ नंबर 190 पर भूपेंद्र हुड्डा को 54 व रमेश कौशिक को 362 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed