फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इनेलो के गढ़ नरवाना में चला मोदी फेक्टर, पहली बार जीती भाजपा

इनेलो के गढ़ नरवाना में चला मोदी फेक्टर, पहली बार जीती भाजपा

Sat, 25 May 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के गढ़ नरवाना में चला मोदी फेक्टर, पहली बार जीती भाजपा
नरवाना। नरवाना हलका इनेलो का गढ़ रहा है। हर चुनाव में यहां कांग्रेस और इनेलो का मुकाबला दमदार रहा है। आखरी बार 1991 में संसदीय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मास्टर नारायणसिंह जीते थे। उसके बाद हर संसदीय चुनाव में इनेलो का प्रत्याशी विजयी होता रहा है। पहली बार इनेलो के गढ़ में मोदी फेक्टर चला और सुनीता दुग्गल को जीत मिली। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर को 31012 वोट मिले थे। इस चुनाव में 147884 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें से 415 वोट नोटा पर गए। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को 30843 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल को 82166, इनेलो प्रत्याशी चरणजीत रोड़ी को 7172 मत और जेजेपी प्रत्याशी निर्मल सिंह मल्हड़ी को 19769 मत मिले। जनकराज अटवाल को 7172, अंकुल गिल को 428 वोट मिले। जबकि पिछले चुनाव में यहां इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह रोड़ी ने 74,773 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर को 43,761 से ज्यादा वोटों से हराया था। उस समय तंवर को 31012 वोट मिले थे। उस समय भाजपा का हजका के साथ समझौता था। हजका प्रत्याशी सुशील इंदौरा को 23284 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed