{"_id":"5cba0a7abdec221464538e5a","slug":"151555696250-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : 4273 ही विद्यार्थी परीक्षा में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : 4273 ही विद्यार्थी परीक्षा में पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नियम 134ए के तहत दूसरी से 12वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए 14 अप्रैल को हुई परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। अपने बच्चे का परिणाम देखने के लिए सुबह से अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचने लगे थे। उक्त नियम के तहत जिले में 6061 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 4273 विद्यार्थी ही परीक्षा पास कर पाए हैं। दूसरी कक्षा में जिलेभर से 771 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 660 विद्यार्थी पास रहे हैं। इसी प्रकार तीसरी कक्षा में दाखिले के लिए 707 में से 602, चौथी कक्षा के लिए 704 में से 424, पांचवीं कक्षा के लिए 793 में से 429, छठी कक्षा के लिए 780 में से 541, सातवीं कक्षा के लिए 692 में से 578, आठवीं कक्षा के लिए 584 में से 372, नौवीं कक्षा के लिए 570 में से 384, दसवीं कक्षा के लिए 290 में से 184, 11वीं कक्षा के लिए 27, 12वीं कक्षा के लिए 92 में से 72 विद्यार्थी ही परीक्षा को पास कर पाए हैं।
जिलेभर में परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों का ब्योरा
कक्षा परीक्षा में बैठे पास हुए
दूसरी 771 660
तीसरी 707 602
चौथी 704 424
पांचवीं 793 429
छठी 780 541
सातवीं 692 578
आठवीं 584 372
नौवीं 570 384
दसवीं 290 184
11वीं 27 27
12वीं 92 72
कुल 6061 4273
दसवीं का परिणाम आने के बाद 11वीं में होगा दाखिला
नियम 134ए के तहत 27 विद्यार्थियों ने 11वीं कक्षा में दाखिले लेन के लिए आवेदन किया था। इन विद्यार्थियों का दाखिला 10वीं कक्षा का परिणाम आने के बाद होगा। जबकि अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं कक्षा का परिमाम 10 मई के बाद आएगा। इसके बाद ही इन विद्यार्थियों का दाखिला 11वीं कक्षा में होगा।
शिक्षा विभाग से निर्देश मिलने के बाद निकाला जाएगा पहला ड्रा
नियम 134ए का परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाना था। इसके बाद 19 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाना था। ड्रॉ के बाद 22 से 24 अप्रैल तक दाखिला होना था। इसके बाद बची हुई सीटों पर 25 अप्रैल को दूसरा ड्रॉ निकाला जाना था। दूसरे ड्रॉ के तहत 29 अप्रैल से एक मई तक दाखिला होना था। तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा परिणाम 18 के बजाय 19 अप्रैल को घोषित किया गया है। अभी ड्रॉ के लिए शिक्षा विभाग से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। शिक्षा विभाग से निर्देश मिलने के बाद ड्रॉ निकाला जाएगा और बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
दलजीत सिंह, डीईईओ जींद।