{"_id":"5c670578bdec2211df4139b0","slug":"151550255480-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी बंद रही रेलवे फाटक के पास का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी बंद रही रेलवे फाटक के पास का बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास के विरोध में परिवार के साथ धरने पर बैठे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। अपने रोजगार को बचाने के लिए लितानी रोड पर रेलवे फाटक के पास दुकानदारों ने तीसरे दिन भी दुकानों को बंद रहा। दुकानदार लितानी रोड पर बनने वाले अंडरपास को रद्द करके फाटक के पास रेलवे की जमीन पर अंडरपास को बनाने की मांग कर रहे हैं। तीसरे दिन धरने पर दुकानदार अपने परिवारों के साथ बैठे। वार्ड नंबर आठ की पार्षद रेखा देवी ने भी धरने पर पहुंच कर दुकानदारों के पुल हटाओ, रोजगार बचाओ धरने को अपना समर्थन दिया।
अंडर पास को रद्द करने की मांग को लेकर वीरवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से दुकानदार मिले। वेदप्रकाश, राजबीर, नवीन, विक्रम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को विस्तार से बताया कि रेलवे फाटक के पास दोनों तरफ रेलवे की जमीन है। इस जमीन में यू आकार का अंडर पास बन सकता है। लितानी रोड फाटक पर अंडरपास से 500 के करीब दुकानदारों का रोजगार खत्म हो जाएगा। यहां पर रेलवे द्वारा दोबारा से सर्वे कर फाटक के आस-पास अंडर पास बनाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने दुकानदारों की इस मांग पर रेलवे से के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
नायब तहसीलदार ने भेजी डीसी कार्यालय को रिपोर्ट
रेलवे अंडरपास के निर्माण से कितनी दुकानें प्रभावित होगी, फाटक के पास कितनी जमीन रेलवे की बिना निर्माण की है, की रिपोर्ट को नायब तहसीलदार ने तैयार करके डीसी कार्यालय को भेजा जाएगा। दुकानदारों द्वारा बीते दिनों जींद में मुख्यमंत्री से मिलकर अंडरपास से 500 से अधिक दुकानों को नुकसान होने के चलते अंडरपास को फाटक के पास की जमीन में बनाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने डीसी को फाटक के पास सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार को डीसी ने सीएम के निर्देश पर सर्वे करने के लिए भेजा था। सर्वे के दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे थे। नायब तहसीलदार महाबीर सिंह ने कहा बताया कि अंडरपास लितानी रोड पर बनने से कितनी दुकानें प्रभावित होगी इसकी रिपोर्ट डीसी जींद कार्यालय को भेज दी है।