फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   विश्व पटल पर छाया जींद का सेल्फी विद डॉटर अभियान

विश्व पटल पर छाया जींद का सेल्फी विद डॉटर अभियान

Sat, 09 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विश्व पटल पर छाया जींद का सेल्फी विद डॉटर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। तीन साल पहले बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा शुरू किया गया सेल्फी विद डॉटर अभियान अब राष्ट्रीय आवाज बन चुका है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर पूर्व राष्ट्रपति तक की प्रशंसा पाने वाले इस अभियान की शनिवार को दूसरी वर्षगांठ है।
जिले के छोटे से बीबीपुर गांव के सुनील जागलान ने आज से तीन साल पहले 9 जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू कर बेटियों से रिश्तों मेें नई ऊर्जा भरने में अहम रोल अदा किया। इस अभियान के कारण हरियाणा में ना केवल लिंगानुपात व बेटियों के प्रति छोटी सोच रखने के मामलों में सुधार हुआ बल्कि इससे बेटियों को आगे रखने की देश में एक नई पहल शुरू हुई। जागलान के सेल्फी विद डॉटर अभियान के साथ आज देश-विदेश के नामी चेहरों के साथ लाखों लोगों की अपनी बेटियों के साथ सेल्फी देखी जा सकती है। सेल्फी विद डॉटर अभियान से पहले जागलान ने अपने सरंपच रहते कितने ही महिलाओं को जागृत करने वाले अभियान चलाए जो देश भर में अनुकरणीय रहे।
विज्ञापन

अभियान शुरू करने वाले सुनील जागलान के अनुसार उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव 24 जनवरी 2012 को आया जब एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी बेटी का मध्यरात्रि को जन्म हुआ था और उसकी सूचना देने के लिए अस्पताल की एक नर्स जिसके चेहरे के भाव बड़े अजीबोगरीब थे, ने आकर हल्की सी आवाज में कहा था कि बेटी हुई है। जागलान के अनुसार यह सुन कर उनके चेहरे पर खुशी की भावनाएं थीं। इसके बाद सुबह अस्पताल में मिठाई बांटी गई। इतना ही नहीं बेटी के जन्म पर घर में थाली बजाई गई। इसके बाद 14 जुलाई 2015 को बेटी बचाओ अभियान के तहत खाप पंचायत का आयोजन किया गया। इसके बाद गांव की महिलाओं के दिमाग में यह बात समझ में आ गई कि अब हम सबको मिलकर भ्रूण हत्या को रोकना है व पुरुष समाज के आगे अपनी अभिव्यक्ति रखी है। सरपंच रहते उन्होंने लगभग 70 लाख से बने गांव के सबसे लंबे रास्ते का नाम लाडो मार्ग रखा गया। गांव के स्वागत गेट पर गांव बीबीपुर के साथ दी विमन वर्ल्ड लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंगी भाईजान के गाने से मिली प्रेरणा
सुनील जागलान ने बताया कि नौ जून 2015 को वे अपने जन्मदिन 19 जून के बारे में सोच रहे थे। तभी टीवी पर अभिनेता सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाई का गीत सेल्फी ले ले रे चल रहा था। उन्होंने अपनी बेटी नंदिनी के साथ सेल्फी ली तो ध्यान में आया कि इससे जुड़ा हुआ कोई अभियान का आयोजन किया जाए। इसके बाद यह अभियान शुरू कर दिया गया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार मन की बात तथा दो बार विदेश में इस अभियान की जमकर प्रशंसा की।
पूर्व राष्ट्रपति कर चुके हैं तारीफ
राष्ट्रपति रहे प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम कर कहा था कि मैं मोबाइल एप बेटी के साथ सेल्फी विद डॉटर के एप लॉन्च करते समय सुनील जागलान को बधाई देता हूं। हरियाणा में इस अभियान को शुरू करने में जगलान के प्रयास प्रशंसनीय हैं। बेटी के साथ सेल्फी महिला और सेक्स चयन के खिलाफ एक विश्वव्यापी आंदोलन बन गई है। नौ जून 2017 को को राष्ट्रपति भवन में सुनील को कार्यक्रम दिया और सेल्फी विद डॉटर फ़ाउंडेशन व सेल्फी विद डॉटर मोबाइल एप का उद्घाटन किया।

सेल्फी विद डॉटर अभियान आने वाले समय में महिलाओं को आंतरिक व अर्थिक तौर पर देश की बेटियों को मजबूत कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने को काम करेगी। इसकी शुरूआत हमने बीबीपुर मॉडल बनाकर की है जो कि महिला सशक्तीकरण्रा के द्वारा ग्रामीण विकास की सोच पर आधारित है।
-सुनील जागलान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed