फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला भर के मैक्सी कैब चालक पहुंचे एसएसपी से मिलने, बोले पुलिस करती है परेशान, खाली गाडिय़ों को किया जा रहा है जब्त

जिला भर के मैक्सी कैब चालक पहुंचे एसएसपी से मिलने, बोले पुलिस करती है परेशान, खाली गाडिय़ों को किया जा रहा है जब्त

Sat, 09 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला भर के मैक्सी कैब चालक पहुंचे एसएसपी से मिलने, बोले पुलिस करती है परेशान, खाली गाडिय़ों को किया जा रहा है जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिले भर में विभिन्न रूटों पर चलने वाली मैक्सी कैब के चालक शुक्रवार को एसएसपी डॉ. अरुण सिंह से मिलने पहुंचे। चालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस बिना कारण परेशान करती है और कागजात पूरे होने व खाली गाड़ी होने पर भी गाड़ियों को जब्त कर लिया जाता है। पिछले एक महीने में करीब 40 गाड़ियों को जब्त किया गया है। इससे उनका रोजागार प्रभावित हो रहा है।

मैक्सी कैब यूनियन के प्रधान हवा सिंह ने बताया कि जींद से गोहाना, उचाना, कैथल, बरवाला, हिसार, असंध, सफीदों, रोहतक सहित तमाम रूटों पर करीब 400 मैक्सी कैब चलती हैं। इनके संचालक इसी रोजगार से परिवार को पाल रहे हैं। इतना ही नहीं वे लोगों को सुविधाएं देते हैं और मुख्य स्टॉप से अलग स्थान से चढ़ने व उतरने वाले यात्री ही मैक्सी कैब में सफर करते हैं। इन लोगों ने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उन्हें बिना किसी कारण के परेशान करते हैं। मैक्सी कैब चालकों ने कहा कि यदि मैक्सी कैब चालक घर से खाली गाड़ी लेकर भी आ रहा तो भी उसका चालान कर दिया जाता है। इससे उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। हवा सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिए कि बिना किसी ठोस कारण के मैक्सी कैब चालकों को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed