{"_id":"5afb381d4f1c1be6408b5a4d","slug":"151526413341-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 15 सेंटरों पर छह हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 15 सेंटरों पर छह हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन छह हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सीआरएसयू के अधीन आने वाले कालेजों की स्नातक स्तर के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। कुलगुरु प्रोफेसर आरबी सोलंकी एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बसंल ने प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिन्दू कन्या महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। वहीं कुलसचिव डॉ. राजबीर सिंह ने सीआर किसान कॉलेज जींद के परीक्षा केंद्र का दौरा किया।
सीआरएसयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बसंल ने कहा कि जींद जिले में 15 कॉलेजों की द्वितीय सेमेस्टर की स्नातक स्तर की परीक्षाएं सीआरएसयू के द्वारा 15 मई से 8 जून तक संचालित करवाई जा रही हैं। इसके लिये 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन सभी सेंटरों पर लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने सुबह 10 से 1 बजे तक परीक्षाएं दी। डॉ बसंल ने कहा कि विश्वविद्यालय पूर्णतया प्रयासरत है कि अगले सेमेस्टर में सभी परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाएं।