{"_id":"5a848a9f4f1c1b4d588b890d","slug":"151518635679-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से पहले सीएम ने तोड़ा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से पहले सीएम ने तोड़ा कानून
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली से पहले सीएम ने तोड़ा कानून
बगैर रजिस्ट्रेशन की बुलेट चलाते हुए निकले
धर्मवीर निडाना
जींद।
वीरवार को होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली के निरीक्षण के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बगैर रजिस्ट्रेशन की बुलेट चलाकर रैली स्थल पर पहुंचे। जिस बाइक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हेलीपैड से रैली स्थल पर पहुंचे उसका पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है। वह सीधे शो रूम से लाई गई। जब पंजीकरण नहीं है तो बीमा और प्रदूषण सर्टिफिकेट का तो सवाल ही नहीं उठता।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हेलीकॉप्टर से जींद पहुंचे और हैलीपैड से रैली स्थल तक न्यू ब्रांड चेसिस नंबर एमई3यू3एस5सी2यूबीबीक्यूएस3327 बुलेट बाइक क्लासिक मॉडल पर सवार हुए। यहां बुलेट एजेंसी के कर्मचारी दीपक ने मुख्यमंत्री को हेल्मेट पहनाया। इसके बाद मुख्यमंत्री बाइक पर सवार होकर करीब तीन मिनट में रैली स्थल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने वीरवार को भापजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन के लिए भी बिना पंजीकरण वाली बाइक का ही इंतजाम किया है।
शहर की सड़कों पर भी घूमे सीएम
ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री बिना नंबर वाली बाइक से सिर्फ हेलीपैड से रैली स्थल तक ही आए। रैली स्थल से मुख्यमंत्री पार्किंग की व्यवस्था जांचने के लिए उसी बिना नंबरों वाली बाइक पर निकले। उनके पीछे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी बाइक पर सवार थे। इस दौरान पांडू-पिंडारा गांव से गोहाना रोड होते हुए मुख्यमंत्री निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंचे। यहां से शहर की ओर निकले।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जिस बाइक पर निकले, वह न्यू ब्रांड थी और सीधी शोरूम से लाई गई थी। ऐसे में इसका पंजीकरण व अन्य कागजात नहीं बनवाए गए हैं। फिलहाल अमित शाह और डॉ. अनिल जैन के लिए भी इसी प्रकार की बाइक्स की व्यवस्था की जा रही है।
-संजय भाटिया, प्रदेश महासचिव भाजपा।