फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मामला दर्ज करवाएंगे वकील

मामला दर्ज करवाएंगे वकील

Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मामला दर्ज करवाएंगे वकील
सांसद सैनी पर केस दर्ज करवाएंगे वकील
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम पर की गई गलत बयानबाजी के खिलाफ लिया फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा चौधरी छोटूराम पर की गई टिप्पणी पर जिला बार के वकीलों ने ऐतराज जताया है। उनके द्वारा की गई टिप्पणी पर बार के वकीलों ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। बार के सभी जातियों के वकीलों ने कहा है कि चौधरी छोटूराम ने सभी किसानों और मजदूरों के हित के लिए काम किए न कि किसी जाति विशेष के लिए। सांसद ने उन पर गलत टिप्पणी करके सभी किसानों और मजदूरों को ठेस पहुंचाई है। इसलिए उन पर मामला बनता है, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। यह बात शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के जिला प्रधान जसबीर कुंडू, पूर्व मंत्री एडवोकेट रामकिशन बैरागी, वरिष्ठ एडवोकेट वीरेंद्र लाठर, दया सिंह व शमशेर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुई कही।

जिस तरह से सांसद राजकुमार सैनी बयान दे रहे हैं उससे लगता है कि इसके पीछे किसी और का भी हाथ है। सांसद राजकुमार सैनी की समाज को तोड़ने की अकेले का फैसला नहीं है, इसके पीछे कोई दूसरी ताकत भी काम कर रही है। जसबीर कुंडू ने कहा कि राजकुमार सैनी के बयान केवल समाज के लिए ही नहीं बल्कि भाजपा पार्टी के लिए भी भारी साबित होने वाले हैं। पूर्व मंत्री रामकिशन बैरागी ने कहा कि चौधरी छोटूराम के प्रयासों की बदौलत भाखड़ा बांध का निर्माण हुआ। जिससे हरियाणा के किसानों को फायदा हो रहा है न कि एक जाति के लोगों को। सांसद सैनी पार्टी के आला नेताओं की शह पर भडक़ाऊ बयानबाजी कर रहे है जिससे समाज का तानाबाना भी टूट रहा है। राजकुमार सैनी को संकुचित मानसिकता छोडक़र समाज को जोडने की बात करनी चाहिए। बैरागी ने कहा कि सांसद सैनी प्रदेश के अमीर लोगों में शामिल है, लेकिन उन्होंने सैनी समाज और दूसरे गरीब समुदायों की मदद के लिए कभी कोई काम नहीं किया। इस मौके पर एडवोकेट सुरेंद्र जागलान, सत्यवान गोयत, प्रदीप सिंगरोहा, संदीप लाठर, सुनहरा ढिल्लो, वीरेंद्र मोर, बलबीर ढुल, भूपेंद्र देशवाल सहित कई वकील मौजूद थे।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन
21जेएनडी26: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री रामकिशन बैरागी व अन्य वकील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed