फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 lakhs earned in four days

निकाय चुनाव में नगरपरिषद की बल्ले-बल्ले

Sun, 29 May 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs earned in four days
जींद। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का कार्य सोमवार से शुरू होने जा रहा है ,लिहाजा चुनाव लड़ने के दावेदारों ने भी चुनावी मैदान में कूदने से पहले अनापत्ति पत्र लेने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद और संबंधित विभागों के लिए भी अपने बकाया वसूली के लिए ये बेहतर मौका है लिहाजा उन्होंने भी विशेष काउंटर बनाकर बकाया जमा करना शुरू कर दिया है। शनिवार को अवकाश के दिन भी नगर परिषद कार्यालय खुला रहा। चुनाव की घोषणा होने के बाद अब तक चार दिनों में ही नगर परिषद का बकाया से ही 15 लाख की आय हुई है।
विज्ञापन

नगरपरिषद द्वारा एनओसी देने के लिए 500 रुपये फीस ली जा रही है। ऐसे में अब तक 93 उम्मीदवारों ने एनओसी ली है। इनसे नगरपरिषद को 46 हजार 500 रुपये प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को एनओसी तब मिलती है, जब प्रॉपर्टी कर व विकास शुल्क जमा करवाया गया हो। ऐसे में नगरपरिषद को अब तक विकास शुल्क के रूप में 11 लाख 85 हजार रुपये जमा हुए हैं। वहीं प्रॉपर्टी कर के रूप में नगरपरिषद को दो लाख 90 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
चार मई तक होंगे नामांकन
नगरपरिषद जींद में चेयरमैन पद के लिए कम से कम 50 लोग दावेदारी की तैयारी में हैं।इसके अलवा 31 वार्डों में पार्षद के चुनाव के लिए 150 से अधिक लोग तैयारी में लगे हैं। अभी तक नगरपरिषद द्वारा महज 93 लोगों को ही एनओसी दी गई है। करीब 100 लोग और एनओसी के लिए आएंगे। ऐसे में नगरपरिषद की आमदनी अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
रविवार को भी खुलेगा कार्यालय
चुनाव के मद्देनजर नगरपरिषद कार्यालय को छुट्टी के दिन भी खोला गया। रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। जो लोग एनओसी लेना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत एनओसी ले सकते हैं। हां इससे नगरपरिषद को राजस्व की प्रप्ति भी हो रही है।
सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगरपरिषद।
फोटो नंबर
28जेएनडी19: सुशील कुमार कार्यकारी अधिकारी।
28जेएनडी23: एनओसी के लिए नगरपरिषद कार्यालय पहुंचेे भावी उम्मीदवार। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed