फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना में आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल

नरवाना में आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल

Tue, 06 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
नरवाना में आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना शहर में मंगलवार को निजी अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार के नियमों के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को पूरे दिन अपने अस्पताल बंद करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के 2000 से ज्यादा डॉक्टर मंगलवार को दिल्ली में आंदोलन करेंगे। आईएमए नरवाना के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के लागू किए गए नियमों में विसंगतियों को दूर करने दिल्ली चलो अभियान का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टर अस्पतालों में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर चिंतित है। केंद्र सरकार को इस मामले में सख्त कानून बनाना चाहिए। सरकार को प्रदेश में निजी अस्पतालों के शिफ्ट करने की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए कमेटी का गठन कर पुनर्विचार करना चाहिए। डॉक्टरों के नुस्खे लिखने तथा इलाज करने के तरीके में सरकार की दखल नहीं होनी चाहिए और न ही नेशनल मेडिकल कमीशन का गठन किया जाना चाहिए।
नरवाना में आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed