{"_id":"5935af364f1c1b0b608b45b2","slug":"149669050020-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को मिला तीन लाख का नकद पुरूस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को मिला तीन लाख का नकद पुरूस्कार
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की खिलाड़ियों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने 2016-17 की खेलकूद गतिविधियों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में तीन लाख आठ हजार रुपये की नकदी का पुरस्कार दिया। कॉलेज की 20 खिलाड़ियों ने इंटर यूनिवर्सिटी ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित खेलकूद गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। महाविद्यालय की 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों ने कई बार कॉलेज का नाम चमकाया। कॉलेज की तीन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कबड्डी में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई। इन तमाम उपलब्धियों को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने तीन लाख आठ हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजना लोहान को भी सम्मानित किया।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी सम्मानित
खिलाड़ियों को मिला तीन लाख का नकद पुरस्कार