फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पारा 45 डिग्री, दिन भर चले लू के थपेड़े

पारा 45 डिग्री, दिन भर चले लू के थपेड़े

Tue, 06 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पारा 45 डिग्री, दिन भर चले लू के थपेड़े

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पिछले कई दिन से जारी भयंकर गर्मी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। दिन में सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक लू का प्रकोप रहा। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म पछवा हवा के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, दिन के समय तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं बुधवार से तापमान में छह से सात डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 33 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का प्रकोप सुबह दिन निकलने के साथ ही शुरू हो गया। सुबह आठ बजे ही लू चलने लगी और शाम छह बजे तक करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली गर्म पछवा हवा के कारण लोग हलाकान रहे। दिन में गर्मी चरम पर रही और दिन ढलने के बाद भी इससे राहत नहीं मिली। रात करीब नौ बजे के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई।

एसी भी दे गए जवाब
गर्मी में लोगों के सभी इंतजाम भी बौने साबित हो रहे हैं। कूलर की तो बात छोड़िए, कई जगह तो एसी भी गर्मी के आगे काम नहीं आए। बड़े प्रतिष्ठानों में एसी के बावजूद लोग गर्मी में जूझते नजर आए।
विज्ञापन


अब राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में गर्मी से राहत मिल सकती है। मंगलवार से ही मौसम में बदलाव शुरू होगा और तीन-चार दिन तक चलेगा। इस दौरान कई जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भी कर रही परेशान
चिलचिलाती धूप, चढ़ते पारे के साथ हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से भी लोग काफी परेशान रहे। दिन के समय हालांकि हवा में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत रही, लेकिन शाम को यह 25 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे लोगों का पसीना छूटता रहा।

पारा 45 डिग्री, दिन भर चले लू के थपेड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed