{"_id":"593423b24f1c1b89788b45a7","slug":"14965892461847-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 डिग्री पारा, झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 डिग्री पारा, झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पिछले तीन दिन की तरह ही रविवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। हालांकि छुट्टी होने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली और घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम को मौसम बदलने से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई, जो शाम सात बजे तक जारी रही। हालांकि शाम छह बजे के बाद मौसम में कुछ बदलाव आया और गर्मी कम हुई, लेकिन दिन ढलने के बाद ही पूरी तरह राहत मिली। गर्मी के प्रकोप के कारण हवा में नमी की मात्रा भी घर कर महज 10 से 15 प्रतिशत हो गई। वहीं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुवा गर्म हवा ने लोगों का जीना मुहाल रखा। दिन में लोग गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करते रहे।
दो दिन बाद गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार हालांकि मौसम में बदलाव सोमवार शाम से ही शुरू हो जाएगा, लेकिन बुधवार को तापमान में काफी अंतर आएगा। तापमान गिर कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। दो-तीन दिन में गर्मी से राहत मिलेगी।
47 डिग्री पारा, झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल
सुबह नौ से शाम तक चले लू के थपेड़े
आज शाम मिल सकती है राहत
फोटो नंबर
04जेएनडी09: लो गला कर लूं तर..भीषण गर्मी के बीच बस स्टैंड के पास बस का इंतजार कर रही युवती पानी से गला तर करती।