फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गर्मी में परेशान रहे यात्री

गर्मी में परेशान रहे यात्री

Sun, 04 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नई परिवहन नीति के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। जींद डिपो की कोई भी बस बाहर नहीं निकली। निजी बसों और दूसरे डिपो की कुछ बसों के सहारे ही लोग अपनी मंजिलों तक पहुंचे। वहीं आगे के आंदोलन पर रोडवेज कर्मचारी चंडीगढ़ में हो रही सरकार के साथ बातचीत के बाद फैसला करेंगे। सुबह से ही यात्री काफी परेशान रहे। दिन के समय लोगों को घंटों बसों का इंतजार झुलसा देने वाली धूप में करना पड़ा। वहीं रोडवेज कर्मचारी भी वर्कशॉप के बाहर टिके रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान महीपाल बिघाना ने कहा कि सरकार बार-बार वादे कर मुकर रही है। सरकार ने कर्मचारियों ने वादा किया था कि कोर्ट में नई परिवहन नीति को रद्द करने का शपथपत्र दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके कारण ही कोर्ट ने निजी बसों को चलाने के आदेश दिए हैं।


चंडीगढ़ में रोडवेज कर्मचारियों और सरकार के साथ बातचीत चल रही है। यदि सरकार निजी बसों को रोड से हटाने पर अपनी नीति साफ नहीं करती प्रदेश भर में हड़ताल की जाएगी। अब आगे का फैसला चंडीगढ़ में हो रही मीटिंग पर टिका है। -अजीत नहरा, सदस्य, रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति।
विज्ञापन


चौथे दिन भी रोडवेज की हड़ताल जारी
चंडीगढ़ में सरकार और कर्मचारी नेताओं के साथ बातचीत
दिन भर झुलसा देने वाली गर्मी में परेशान रहे यात्री

फोटो नंबर
04जेएनडी32: बस के इंतजार में अपने बच्चों के साथ बैठी एक महिला।
04जेएनडी33: चिलचिलाती धूप में बस का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed