फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लीलूराम धीमान सम्मानित

लीलूराम धीमान सम्मानित

Sun, 04 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
लीलूराम धीमान सम्मानित

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। गांव धरोदी स्थित बाबा जमीन नाथ गोशाला परिसर में रविवार को समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रबंधक कमेटी ने गोशाला में एक एकड़ भूमि दान करने वाले लीलूराम धीमान और उनके भाई की पत्नी कौशल्या देवी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिरसा संसदीय क्षेत्र के सांसद सरदार चरणजीत रोड़ी और विधायक पिरथी सिंह भी मौजूद रहे। लीलूराम धीमान ने अपने नाम एक एकड़ जमीन की वसीयत और 5,100 रुपये की नगदी प्रबंधक कमेटी को सौंपी। प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान रामभगत फौजी सहित समिति के कई सदस्यों ने जमीन दान देने पर लीलूराम धीमान और कौशल्या देवी की सराहना की। विधायक पिरथी सिंह नंबरदार ने लीलूराम के फैसले की सराहना की। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबा भगतनाथ, उपप्रधान रामभगत फौजी, रामकुमार नंबरदार, दीनानाथ शर्मा, रूपचंद, मेवा सिंह, ज्ञानीराम, सुरेंद्र, रामकुमार, रतीराम, गजेसिंह, छत्तरपाल, दिलबाग, मांगेराम धीमान, कश्मीरी लाल धीमान, जियालाल, श्यामलाल धीमान, पाला राम धीमान, सुरेश धीमान, नंदलाल धीमान, प्रताप धीमान, कुलदीप धीमान, रामफल नैन, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


सरकार भूमि और खर्चे के लिए बजट का करे प्रावधान
सांसद सरदार चरणजीत रोड़ी ने कहा कि सरकार हर गांव में गोशाला बनाने की बात कर रही है, लेकिन भूमि और बजट का कोई प्रावधान नहीं है। भूमि और रखरखाव का जिम्मा ग्रामीणों के कंधे डालने की बात चली है, जो सही नहीं है। उन्होंने सरकार से गोशालाओं के लिए भूमि और खर्चे के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की।
विज्ञापन


जमीन दान देने पर लीलूराम सम्मानित
फोटो
04जेएनडी 06 : लीलूराम धीमान को स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते गोशाला प्रबंधक कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed