{"_id":"593303ef4f1c1bbf258b45db","slug":"149651557816-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवॉल्वर में एक गोली डाल ‘लक’ जांच रहे पुलिसकर्मी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवॉल्वर में एक गोली डाल ‘लक’ जांच रहे पुलिसकर्मी की गई जान
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना (जींद)।
गांव मखंड में पुलिसकर्मी ने फिल्मी अंदाज में खुद को गोली मार ली। पुलिसकर्मी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की पांच गोलियां निकालकर मेज पर रख लीं। इसमें एक गोली को निकालकर रिवॉल्वर के चैंबर में डालकर उसको घुमा दिया। इसके बाद उसने अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर रखी और ट्रिगर दबा दिया। इसमें गोली चल गई और उसके कनपटी में जा लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गांव मखंड निवासी वीरेंद्र सिंह (38) सेना से सेवानिवृत्त था और दो साल पहले ही हरियाणा पुलिस में ज्वाइन किया था। फिलहाल वीरेंद्र फरीदाबाद में कार्यरत था। दो दिन पहले वह छुट्टी पर आया था। वीरेंद्र अपने पड़ोस में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर चला गया। वहां साथियों से बात-बात में रिवाल्वर से फिल्म शोले का खेल दिखाने की बात कही। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और पांच गोलियां निकालकर मेज पर रख दीं। एक गोली रिवाल्वर के चैंबर में डाली और चैंबर घुमा दिया। इसके बाद उसने रिवाल्वर अपनी कनपटी पर रखकर ट्रिगर दबा दिया। गोली रिवॉल्वर के सही जगह पर होने से गोली चल गई और उसकी कनपटी में जा लगी। गोली लगने से वीरेंद्र वहीं गिर गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सौरण ने बताया कि हरियाणा पुलिस में कार्यरत वीरेंद्र ने खुद की कनपटी पर रख कर लाइसेंसधारी रिवाल्वर से गोली मार ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वीरेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी हैं।
रिवॉल्वर में एक गोली डाल ‘लक’ जांच रहे पुलिसकर्मी की गई जान
रिवॉल्वर के चैंबर में गोली डालकर घुमाया, कनपटी पर रख दबा दिया ट्रिगर
फिल्मी अंदाज में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
सेना से रिटायर हो दो साल पहले ही हरियाणा पुलिस में किया था ज्वाइन
03जेएनडी 19: नागरिक अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेते डीएसपी।