{"_id":"593303ed4f1c1b843e8b4599","slug":"149651557618-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन स्वास्थ्य विभाग के खोदे गड्ढों ने ली युवती की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन स्वास्थ्य विभाग के खोदे गड्ढों ने ली युवती की जान
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के मेन गोहाना रोड पर सीवरेज लाइन निकलने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से खोदे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।
सीवरेज के ढक्कनों के ऊपर करीब 15 दिन पहले खोदी सड़क को अधिकारी बंद करना भूल गए। विभाग की इस लापरवाही से शनिवार को एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी युवती की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। इससे पहले भी सड़क के बीच में अचानक गड्ढे आने से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है।
कैथल जिले के गांव राजौंद निवासी 22 वर्षीय पूजा अपने भाई के साथ शनिवार को अपने मामा के घर जींद आई हुई थी। जब दोनों गोहाना रोड पर रेडक्रास कार्यालय के निकट पहुंचे तो सड़क के बीच में सीवरेज के ढक्कनों के ऊपर बने गड्ढों से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक के पीछे बैठी पूजा सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक का संतुलन सड़क के बीच में सीवरेज के बने गड्ढों के चलते बिगड़ा है। जिसके कारण मौत हो चुकी है।
जेल से नागरिक अस्पताल तक बने दर्जनों गड्ढे
शहर के गोहाना रोड पर प्रशासनिक अधिकारियों व आम जनता का सबसे ज्यादा आवागमन रहता है। शुरुआत से ही इस मार्ग के एक हिस्से के अंदर ही सीवरेज लाइन को बिछाया हुआ है। लगभग 15 दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज के ढक्कनों के ऊपर बनाई गई सड़क को उखाड़ दिया और ढक्कनों को खोलकर सफाई की थी। लेकिन सीवरेज की सफाई कर जन स्वास्थ्य विभाग ने गोहाना रोड पर जेल के सामने से लेकर नागरिक अस्पताल तक ढक्कनों के ऊपर बने गड्ढों को बंद करने की बजाय खुला छोड़ा हुआ है। इसका खामियाजा यहां से निकलने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गोहाना रोड पर गड्ढे होने की सूचना उनको नहीं थी। अगर ऐसी स्थिति है तो सोमवार को वह खुद जाकर निरीक्षण करेंगे। जल्द ही गड्ढों को बंद कराया जाएगा।
हरभजन सिंह, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग जींद
गोहाना रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग के खोदे गड्ढों ने ली युवती की जान
सीवरेज के ढक्कनों के ऊपर से सड़क खोदी सड़क, बंद करना भूले अधिकारी
मामा के घर पर आई युवती की हुई मौत, दर्जन से अधिक लोग हो चुके हैं घायल
फोटो कैप्शन
03जेएनडी 24: गोहाना रोड पर बने गड्ढे व पास से निकलते वाहन चालक।