फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज चालकों की मनमानी पर लगेगी अब रोक, प्रेशर हॉर्न नहीं कर सकते इस्तेमाल

रोडवेज चालकों की मनमानी पर लगेगी अब रोक, प्रेशर हॉर्न नहीं कर सकते इस्तेमाल

Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज चालकों की मनमानी पर लगेगी अब रोक, प्रेशर हॉर्न नहीं कर सकते इस्तेमाल
रोडवेज चालकों की मनमानी पर लगेगी अब रोक, प्रेशर हॉर्न नहीं कर सकते इस्तेमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोडवेज चालक अब बसों में प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके लिए मुख्यालय ने जींद रोडवेज जीएम को सख्त आदेश दिए हैं कि रोडवेज बसों से हाई प्रेशर हॉर्न को हटाया जाए। जिसके बाद जीएम ने सभी चालकों को रोडवेज बसों से हाई प्रेशर हॉर्न हटाने के लिए कहा है। दरअसल आज के तकनीकि युग में वाहनों की बढ़ रही संख्या के कारण ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण बढ़ गया है। इसका वातावरण व मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए वाहनों में हाई प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल बंद कर दिया था, लेकिन रोडवेज चालकों अपनी मनमानी करते हुए हाई प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर मुख्यालय ने अब सख्ती करते हुए हाई प्रेशर हॉर्न प्रयोग करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
चालक कर रहे मनमानी
नई रोडवेज बसों में कम ध्वनि वाले टीटी हॉर्न लगाए जाते हैं। जिससे कम ध्वनि प्रदूषण होता है, पर रोडवेज कर्मचारी मनमानी करते हुए बाद में बसों में हाई प्रेशर हॉर्न लगवा लेते हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। ज्यादातर रोडवेज बसों में चालक हाई प्रेशर हॉर्न लगवाते हैं। जिसका मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अब मुख्यालय ने सख्ती कि है कि रोडवेज बसों में हाई प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

होगी सख्त कार्रवाई
बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए बसों से हाई प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल बंद किया गया है। टीटी हॉर्न में कम ध्वनि होती है। इससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता। कर्मचारी बसों में हाई प्रेशर हॉर्न लगवा लेते हैं। मुख्यालय से आदेश मिले हैं कि रोडवेज बसों में हाई प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाई जाए। अगर कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया तो मुख्यालय के आदेशों पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार, रोडवेज जीएम।
दस मार्च को इसराना में होगा राज्य स्तरीय रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ नागरिक सम्मेलन
जींद। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की राज्य बैठक वीरेंद्र धनखड़ की अध्यक्षता में हुई। धनखड़ ने कहा कि राज्य की तालमेल कमेटी द्वारा दस मार्च को पानीपत स्थित इसराना में नागरिक सम्मेलन रोडवेज बचाओ-रोजगार बजाओ का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोडवेज कर्मचारी के अलाव सभी विभागों के कर्मचारी भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। प्रदेश सरकार को कर्मचारियों के हित के लिए चाहिए कि बेड़े में नए रोडवेज बसों को शामिल किया जाए व पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। युवाओं को स्थाई रोजगार प्रदान किया जाए। मींटिग में दिनेश, कृष्ण सिहाग, नरेंद्र दिनोद,जसबीर चहल, जयचंद सैनी, अजीत नेहरा, मनदीप रेढू, नवदीप सिंह, राममेहर रेढू, प्रवीण सैनी, राजकुमार रधाना, शेर सिंह, कुलदीप मोर, सुनील मलिक, बलकार रेढू, ओमप्रकाश वर्मा, बलजीत सिंह, अनिल, संदीप, जयबीर व गुलाब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed