{"_id":"5ba935ca867a55014042e3d0","slug":"141537816010-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए सक्रिय हुई 'सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए सक्रिय हुई 'सरकार’
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के निधन के बाद खाली हुई जींद सीट पर उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके चलते पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में जींद के एक समाज के लोगों को बुलाकर दावेदारी जता रहे प्रत्याशियों के बारे में फीडबैक लिया। इसमें करीब 25 लोग शामिल हुए। इस दौरान जींद से एक शिक्षाविद्, एक पूर्व पार्षद, एक वर्तमान पार्षद व आरएसएस से जुड़े हुए ऐसे लोग थे, जो उसी समुदाय से संबंध रखते हैं।
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ करीब डेढ़ घंटे तक इन लोगों की मंत्रणा चली है। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा यहां दावा ठोक रहे लोगों के बारे में फीडबैक लेने के लिए उन्हें बुलाया गया था, लेकिन दो लोगों ने अपनी टिकट की दावेदार मुख्यमंत्री के समक्ष जता दी। ऐसे में अब उपचुनाव में नए समीकरण बन सकते हैं।
जातीय समीकरण पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ गए एक कार्यकर्ता ने बताया कि अधिकतर लोगों ने तर्क रखा है कि इनेलो द्वारा यदि पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढा को टिकट दिया जाता है तो भाजपा गैर पंजाबी समुदाय के उम्मीदवार को टिकट दे। अब यह तर्क कितना काम करेगा, यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन
दो चरण में हुई बातचीत
सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने दो चरण में बातचीत की। सबसे पहले मुख्यमंत्र ने सभी लोगों को एक साथ बैठाकर दो-दो मिनट के लिए उनकी राय जानी। इसके बाद से एक-एक कर मुलाकात की और जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए उनका मन टटोला।
भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां व्यक्ति नहीं पार्टी चुनाव लड़ती है। टिकट देने के लिए हर राजनीतिक दल जीत के समीकरण मिलाता है, ऐसे में भाजपा भी अपनी तैयारी कर रही है। मुझे चंडीगढ़ में हुई इस प्रकार की मीटिंग की जानकारी नहीं है। आज के दिन भाजपा की टिकट पर जो भी उम्मीदवार होगा, वही भारी मतों से जीतेगा। निश्चित रूप से उपचुनाव में भाजपा लोकप्रिय और साफ छवि के व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाएगी। पिछले करीब चार साल में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जींद में हुए विकास कार्यों के आधार पर भाजपा विजयी होगी। अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।