{"_id":"5b9d5fe7867a557ea65a5175","slug":"141537040359-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचाना की विधायक प्रेमलता का विवादित बयान, बोली बेरोजगार व तनावग्रस्त युवा करते हैं बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचाना की विधायक प्रेमलता का विवादित बयान, बोली बेरोजगार व तनावग्रस्त युवा करते हैं बलात्कार
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक प्रेमलता का विवादित बयान, बेरोजगार और तनावग्रस्त युवा करते हैं बलात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रेवाड़ी में हुए सामूहिक दुष्कर्म पर उचाना से विधायक प्रेमलता ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तनावग्रस्त और बेरोजगार युवा बलात्कार करते हैं। प्रेमलता के इस बयान पर उनके पति व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी जवाब देने से बचते नजर आए। शुक्रवार को सीआरएयू में एशियान गेम्स में रजत पदक जीतने वाले लक्ष्य श्योराण के स्वागत समारोह में पहुंची प्रेमलता ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा था कि समाज में एक नई चीज या परंपरा शुरू हो गई है। लड़कियों को देखते ही आदमी की नजर गलत हो जाती है। इसी के चलते तनावग्रस्त और बेरोजगार युवा बलात्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को अपना भविष्य नजर नहीं आता। प्रेमलता ने कहा कि सरकार ने ऐसे अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है, लेकिन कानून लागू होने में भी समय है। इस बारे में शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे केंद्रीय मंत्री से जब सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने के बजाय इसे टाल दिया।