{"_id":"5b96b4d3867a557e84648dda","slug":"141536603347-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिघाना के स्कूल में घुस रहा गंदे नाले का पानी, बच्चों को लंबे समय से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिघाना के स्कूल में घुस रहा गंदे नाले का पानी, बच्चों को लंबे समय से हो रही परेशानी
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिघाना के स्कूल में घुसा गंदा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। बिघाना गांव के राजकीय उच्च विद्यालय की प्राथमिक विंग में बारिश तथा गांव के गंदे नाले की निकासी का पानी स्कूल के अंदर घुसने से स्कूली बच्चों को अनेक परेशानियां हो रही है। जिसको लेकर बच्चों के अभिभावकों मे शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायत के प्रति रोष है । स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आ रहे स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायत पर रोष जताते हुए बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय की प्राथमिक विंग में गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए बना नाला का पानी ओवर फलो होकर पानी स्कूल की दिवार से अंदर घूस रहा है और कुछ बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है। जिस कारण स्कूल में बने कमरे गंदे पानी की भेंट चढ़ रहे हैं। कमरों के पीछे साथ लगते शौचालय बने हुए है। पानी ज्यादा होने की वजह से वह प्रयोग कम हो पा रहे है। स्कूल प्रबंधन व ग्राम पंचायत की तरफ से पानी निकासी के कोई प्रबंध अभी तक नहीं किए गए। उन्होंने पानी की निकासी करवाकर बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है ।
सरपंच से हुई बात जल्द होगा समाधान : नवीन
स्कूल के कार्यकारी मुख्याध्यापक नवीन कुमार से बात कि गई तो उन्होंने बताया की पानी निकासी करवाने के लिए गांव सरपंच से बात की गई है उन्होंने जल्द पानी निकासी करवाने का आश्वासन दिया है और जो गंदा नाला का पानी स्कूल भवन में घूस रहा है। उसको बंद करने का भी समाधान किया जाएगा ।