{"_id":"5b1c209d4f1c1ba16e8b718c","slug":"141528570013-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना के वार्ड छह में रहने वाले चंद्रपाल सैनी (52) का पंजाब के फिरोजपुर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चंद्रपाल सीमा सुरक्षा बल में 29 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर जुलाना उनके निवास स्थान पर लाया गया। उनको सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सलामी दी और सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
डिप्टी कमांडर विक्रम सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सुबह चंद्रपाल ने दिल में घबराहट होने की शिकायत की। उनको सैनिक अस्पताल में ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने फिरोजपुर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा कि चंद्रपाल एक बहुत अच्छे स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। 29 साल के कार्यकाल के दौरान उनका कार्य बहुत सराहनीय रहा। चंद्रपाल को दो बेटे और एक बेटी है। एक लड़का और लड़की शादीशुदा हैं। चंद्रपाल की अकस्मात मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके अंतिम संस्कार में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, राजपाल राठी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विष्णु शर्मा, सतीश सांगवान, आनंद लाठर मौजूद रहे।