फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना नप चुनाव वरोवाद --चार माह के बाद हाईकोर्ट का फैसला, छवि बंसल चेयरमैन औरछ अजमेर श्योकंद वाइस चेयरमैन के लिए हुआ चुनाव सही

नरवाना नप चुनाव वरोवाद --चार माह के बाद हाईकोर्ट का फैसला, छवि बंसल चेयरमैन औरछ अजमेर श्योकंद वाइस चेयरमैन के लिए हुआ चुनाव सही

Fri, 01 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नरवाना नप चुनाव वरोवाद  --चार माह के बाद हाईकोर्ट का फैसला, छवि बंसल चेयरमैन औरछ अजमेर श्योकंद वाइस चेयरमैन के लिए हुआ चुनाव सही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। पिछले चार माह से नरवाना नगर परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए हुए चुनाव का मामला हाइकोर्ट में लटका पड़ा था। वीरवार को हाईकोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया कि भाजपा से संबंध रखने वाले हंसराज समैन की पुत्रवधु वार्ड-12 की पार्षद छवि बंसल अब नगर परिषद नरवाना की चेयरपर्सन होंगी। गौरतलब है कि 29 जनवरी को हुए चुनाव में उनके खिलाफ कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था। वाइस चेयरमैन के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें अजमेर श्योकंद को 17 और श्वेता रानी को आठ वोट मिले थे।

बता दें कि नप के पूर्व चेयरमैन सुरेश पप्पू ने 29 जनवरी को हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रद्द करने की मांग की थी। यह मामला चार माह से हाईकोर्ट में विचाराधीन था। उसी दिन से नप में यह पद खाली था जिससे शहर के लोगों को अपने काम करवाने में काफी परेशानी हो रही थी। छवि बंसल को चेयरपर्सन और अजमेर श्योकंद को वाइस चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचाने में इनेलो के आठ पार्षदों ने अहम भूमिका निभाई है। अब नोटिफिकेशन होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड चार की पार्षद सुनीता के पति सुदेश चोपड़ा ने हाईकोर्ट का फैसला आने पर कहा कि अब शहर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed