{"_id":"5b05b46d4f1c1bd3408b7487","slug":"141527100525-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे इनेलो नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे इनेलो नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला
Updated Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
इनेलो नेता और पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला बुधवार को जींद में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने शहर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। जाट धर्मशाला में इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया गया। इस दौरान अजय चौटाला ने जहां कार्यकर्ताओं को सत्ता प्राप्ति के लिए मंत्र दिया, वहीं भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने पर 15 साल की कार्यकर्ताओं की भरपाई की जाएगी।
अजय चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के चेहरे की लाली बढ़ी हुई है। इससे साफ है कि आने वाला समय उनका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी है। भाजपा ने जुमलेबाजी कर सत्ता प्राप्त की, लेकिन सत्ता में आने के बाद लोगों को कुछ नहीं मिला। सत्ता में आने के लिए भाजपा ने युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने और स्वामीनाथन आयोग का लाभ देने, महिलाओं को सुरक्षा देने का वायदा किया, लेकिन तीनों ही मोर्चों पर सरकार विफल है। इस मौके पर विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पिरथी नंबरदार, कृष्ण राठी, नीरू बंसल, अनुराग खटकड़, सतीश पिंडारा, भूपेंद्र जुलानी, बलवान कुंडू, आनंद लाठर, प्रदीप गिल, सोनू गुलिया, भुवन गिरी, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे। अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में पहली बार भाजपा ने एजेंडा के तहत हिंदू-मुस्लिम का विवाद नमाज के नाम कर गुरुग्राम में करवाया है। भाजपा ने भाईचारा खराब किया है, ऐसे में इनेलो कार्यकर्ताओं को मजबूत होकर ऐसी तकतों को सत्ता से बाहर खदेड़ना है।