{"_id":"59ee39bf4f1c1b68678b737b","slug":"141508784575-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरावली खेड़ा गांव के बुजुर्गों को तीन महीने से नहीं मिल पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरावली खेड़ा गांव के बुजुर्गों को तीन महीने से नहीं मिल पेंशन
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अमरावली खेड़ा गांव के बुजुर्गों को तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही। इससे परेशान बुजुर्ग सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी से मिलने पहुंचे। बुजुर्गों की पेंशन में आधार कार्ड रोड़ा बन रहा है। बुजुर्गों ने कहा कि तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही। पेंशन लेने के लिए बैंक जाते है, तो कह देते हैं कि आधार कार्ड जमा कराओ। अब आधार कार्ड जमा करवाने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही। अब बैंक वाले कह देते हैं कि पीछे से कोई दिक्कत है, इसीलिए पेंशन नहीं आ रही। इस संबंध में कई बार आला अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। समाज कल्याण के अधिकारियों ने जल्द ही पेंशन देने का आश्वासन दिया है।
रामचंद, कृष्णा, विद्या, रिसाल सिंह, बतेरी, कमला, संतोष, बीरू ने बताया कि तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत समाज कल्याण के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। गांव में कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जो सही से चल भी नहीं पाते। वे भी परेशान हो रहे हैं। जिन बुजुर्गों ने बैंक में आधार कार्ड जमा करा दिए हैं, उन्हें भी अभी तक पेंशन नहीं मिली है। आधार कार्ड जमा कराने के बाद भी पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बैंक अधिकारी से पूछते हैं, तो उन्हें विभाग में जाकर पता करने के लिए बोल दिया जाता है।