फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1411 people got first dose of corona vaccine and 1033 got second dose

1411 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 1033 ने दूसरी डोज लगवाई

Sun, 01 Aug 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
1411 people got first dose of corona vaccine and 1033 got second dose
जलालपुर कलां में कोरोना वैक्सीन लगवाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर 2444 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इनमें 1411 लोगों ने पहली तथा 1033 ने दूसरी डोज लगवाई। अब तक जिले के 292241 को पहली तथा 64104 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि रविवार को किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन नहीं लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1070 लोगों ने पहली तथा 453 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 217 लोगों ने पहली तथा 350 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 124 लोगों ने पहली तथा 230 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

23 स्थानों पर बनाए जाएंगे 98 काउंटर
सोमवार को जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 23 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन 23 स्थानों पर 98 काउंटर बनाए गए हैं। वैक्सीन लगने वाले स्थानों में नागरिक अस्पताल जींद, पीएचसी धनोरी, नागरिक अस्पताल नरवाना, सीएचसी जुलाना, सीएचसी खरकरामजी, पीएचसी अमरगढ़, सीएचसी उझाना, नागरिक अस्पताल सफीदों, सीएचसी जुलाना, पीएचसी छात्तर, सीएचसी कालवा, पीएचसी दनौदा कलां, पीएचसी घोघड़ियां, सीएचसी मुआना, पीएचसी ढाठरथ, अर्बन पीएचसी जींद एक व दो नंबर, पीएचसी निडाना, पीएचसी रजाना कलां, पीएचसी सिवानामाल, पीएचसी रामराय, सीएचसी कंडेला व पीएचसी डाहौला शामिल हैं। इनमें केवल जींद में ही कोवैक्सीन लगाई जाएगी, जबकि अन्य स्थानों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर कलां में अटल सेवा केंद्र पर 244 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
गांव जलालपुर कलां में स्थित अटल सेवा केंद्र पर 244 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। परियोजना निदेशक सुरेंद्र जागलान ने बताया कि काफी ग्रामीण ऐसे हैं, जो अस्पताल या अन्य स्थानों पर वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं जा सकते। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति थी। इसी भ्रम को दूर करने के लिए अटल सेवा केंद्र पर वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की राजकुमारी व सुशील देवी ने वैक्सीन लगाई। वहीं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय अहलावत भी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed