फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मेन समाचार जींद मैराथन: मुख्यमंत्री का आह्वान, युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका: --मुख्यमंत्री मनोहर लाल न

मेन समाचार जींद मैराथन: मुख्यमंत्री का आह्वान, युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका: --मुख्यमंत्री मनोहर लाल न

Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेन समाचार जींद मैराथन: मुख्यमंत्री का आह्वान, युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका: --मुख्यमंत्री मनोहर लाल न
युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्थानीय एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जींद मैराथन-2019 में मुख्यमंत्री मनोहर हाल ने शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर मैराथन में भाग लेने वाले लोगों को रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद दौड़े लगाई और मैराथन में भाग लेने वालों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री सुबह सवा आठ बजे एकलव्य स्टेडियम पहुंचे और मैराथन में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए हैं। इससे लोगों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। मैराथन के दौरान दौड़ लगाते हुए मुख्यमंत्री स्टेडियम से कुछ दूर तक चले और थक गए। इसके बाद आराम से चलते हुे कट से मुड़कर वापस शहर की तरफ निकले। यहां पर उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाया और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
पुरुषों के 42 किलोमीटर की मैराथन में केन्या के इब्राहिम विजयी रहे। उन्हें पुरस्कार के रूप में 60 हजार रुपये का चेक दिया गया। 21 किलोमीटर की मैराथन में गांव जामुनी खेड़ा जींद के रहने वाले प्रीतम और 11 किलोमीटर में अंकित जींद ने विजय हासिल की। लड़कियों के 42 किलोमीटर में करनाल की ऊषा शर्मा ने बाजी मारी। इसके अलावा 21 और 11 किलोमीटर की मैराथन में रोहतक की पूनम और मोनिका ने विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्ट हाउस में सुनी लोगों की समस्याएं
रेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से विकास कार्य करने के साथ युवाओं को नौकरियां दे रही है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed