{"_id":"5c6d9a17bdec22281747046b","slug":"131550686743-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराबे का मुआवजा किसानों के खातों में डाले जाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराबे का मुआवजा किसानों के खातों में डाले जाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से खराब हुई फसलों का 9.20 करोड़ रुपये मुआवजा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर-अक्तूबर माह में बरसात की वजह से जो फसल खराब हुई थी उसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा मुआवजा राशि वितरण करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। किसानों के बैंक खातों में 9 करोड़ 20 लाख 59 हजार 500 रुपये की राशि जल्द डलवा दी जाएगी।
डीसी ने कहा कि जिला के 63 गांवों में 15 हजार 523 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को बरसाती पानी के कारण नुकसान पहुंचा था। इसमें किसानों ने 1350 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ था। उन्होंने बताया कि शेष 10173 एकड़ खराब हुई फसल का मुआवजा वितरित करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। सरकार की ओर से मुआवजे के तौर पर जारी हुई राशि को संबंधित उपमंडल के एसडीएम कार्यालय को भेजकर निर्देश दिए हैं कि वह मुआवजा राशि तुरंत संबंधित किसानों के खातों में डालना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जींद उपमंडल के एसडीएम कार्यालय में 7 करोड़ 41 लाख 61 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। जींद उपमंडल के 34, सफीदों उपमंडल के 29 गांवों में फसल खराब हुई थी। सफीदों उपमंडल एसडीएम कार्यालय को 1 करोड़ 78 लाख 98 हजार 500 रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि को किसानों के बैंक खातों में डाला जाएगा। इसके लिए किसान अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा बैंक खाता नंबर संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा करवाए ताकि मुआवजा राशि को जल्द किसानों के खातों में डाला जा सके।