{"_id":"5c670745bdec22737c291a70","slug":"131550255941-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने 265 एनएचएम कर्मचारियों को किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने 265 एनएचएम कर्मचारियों को किया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने 265 एनएचएम कर्मचारियों को किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले 11 दिन से मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल में धरना दे रहे 265 एनएचएम कर्मचारियों को शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की और से नोटिस दिया गया। इसके बावजूद कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। अब स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों को सोमवार तक का समय दिया है। यदि कर्मचारी सोमवार तक ज्वाइन नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एनएचएम कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिस से कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और जारी नोटिस में कर्मचारियों को हड़ताल से नहीं लोटने की एवज में बर्खास्त करने की बात कही गई है। अगर किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सरकार की ओर से कर्मचारी को बर्खास्त करने का पत्र जारी होता है तो पत्र की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध करेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने नोटिस का जैसे ही टाइम खत्म होगा तो मुख्यालय को कर्मचारियों की रिपोर्ट भेज दी जाएगी और विभाग की और से अगले आदेशानुसार कार्रवाई होगी। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है, यदि सोमवार को कर्मचारी ज्वाइन नहीं करते तो कार्रवाई की जाएगी।