फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरा जिला

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरा जिला

Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरा जिला
आतंकवादी हमले के विरोध में हर तरफ जन आक्रोश, प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वीरवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को जिलाभर में रोष प्रदर्शन हुए। इस दौरान अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने तरीके से प्रदर्शन कर सरकार से पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने की मांग की।
जिलाभर के वकीलों ने आतंकवादी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। जींद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान बलराज श्योराण के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन करते हुए शहीदी स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा। नरवाना में बार एसोसिएशन के वकीलों ने नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। उधर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शांति मार्च निकाला। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

सरकार से सख्ती से कार्रवाई करने की मांग
नरवाना की महाराज अग्रसेन सेवा समिति के सदस्यों की बैठक रामनिवास कार्यालय में हुई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कैलाश सिंगला ने सरकार से सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर महेशी प्रधान, प्रवीण दनौदा, तरुण सिंगला, सुभाष सिंगला, विनोद मंगला, कृष्ण दनौदा, प्रदीप सिंगला, दीपक सिंगला, नवीन मित्तल, संदीप मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र बोले- पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार
केएम कॉलेज छात्र संघ के तत्वावधान में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के लिए प्रार्थना करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। छात्र संघ के अध्यक्ष सुनील उझाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। इस मौके पर सोनू फरैण, राकेश हथो, कश्मीरा, नरेंद्र श्योकंद, अमित, अमन दनौदा, शिव, मौजीराम, मोहित, विकास गोयत, जतिन, दुर्गा, गरिमा, स्नेहा, ज्योति मौजूद रहे।
उचाना। आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्राइवेट स्कूलों, सामाजिक संगठनों ने दो मिनट का मौन रखा। स्वामी विवेकानंद कसुहन, गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना, अशोका विद्या मंदिर स्कूल खटकड़, शिवानियां पब्लिक स्कूल उचाना, सरस्वती पब्लिक स्कूल घोघड़िया, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल तारखां, महर्षि लोमश स्कूल लोधर, एमडीएन स्कूल घोघड़िया में विद्यार्थियों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा।
रेलवे फाटक के पास पुल हटाओ, रोजगार बचाओ समिति द्वारा धरना दिया जा रहा है। धरने पर बैठे दुकानदारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की। मास्टर गोपीराम, रोहताश ने कहा कि अब पाकिस्तान से भारत को आर-पार की जंग करनी होगी। ऐसे कब तक जवान शहीद होते रहेंगे।
कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला। माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार कर्ण सिंह को ज्ञापन सौंपा। माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल की छात्राओं, प्राचार्या मीना मलिक, गुरुकुल के संचालक स्वामी धर्मदेव ने कहा कि अब बहुत हो गया है। स्वामी धर्मदेव ने कहा कि आतंकियों ने जवानों पर हमला करके जो कायरतापूर्ण कार्य किया है उसे देश की जनता अब सहन नहीं करेगी। अब आर-पार का समय आ चुका है।
आर्य समाज ने शांति यज्ञ तो गोरक्षा दल ने प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का पुतला
सफीदों। शहीद हुए सैनिकों की आत्माओं की शांति के लिए आर्य समाज सफीदों ने शुक्रवार को नगर के आर्य समाज मंदिर में शांति यज्ञ किया। आर्य समाज सफीदों के प्रधान यादविंद्र बराड़, धर्माचार्य कमलेश शास्त्री भी मौजूद रहे। वहीं गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष दीपक चौहान की अध्यक्षता में पाकिस्तान के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। दल के सदस्यों ने पूरे शहर में कस्बे के पुराने बस अड्डे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड, श्रद्धांजलि मार्च निकाला
सफीदों। शुक्रवार को सफीदों बार एसोसिएशन ने शहीदों को श्रद्धांजलि वर्क सस्पेंड रखकर दिया। श्रद्धांजलि देने के लिए शांति मार्च भी निकाला। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय मेें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बार एसोसिएशन द्वारा एसडभ्ीएम की उपस्थित नहीं होने के कारण स्थानीय नायब तहसीलदार रामपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बार के मुख्य वकील सतीश दलाल, एमपी जैन, जगबीर मलिक, हरीश वशिष्ठ, बृजेश्वर अग्रवाल व उपप्रधान प्रवीण रोहड़ ने कहा कि वह हमले की कड़ी निंदा करते हैं। सरकार से आग्रह है कि ईंट का जवाब से दे।
वीडीआई के छात्रों ने रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि
जुलाना। वीडीआई ब्राह्मणवास के छात्रों ने रैली निकालकर शहीद हुए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को श्रद्धांजलि दी। जुलाना थाना प्रभारी रोहताश ने तिरंगा लहराकर आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली का नेतृत्व प्राचार्य सतीश वत्स ने किया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार, बीटेक प्राचार्य गौरव, सत्यवान चहल, सत्यनारायण कौशिक, वेदपाल, प्रवीन व सुलक्षण सहित संस्थान का पूरा स्टाफ उपस्थित था। उधर नगरपालिका व मार्केट कमेटी में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

दोषियों को सजा दे सरकार: सरला
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरला चौधरी की अध्यक्षता में बैठक कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सरला ने कहा कि सरकार इस घटना के लिए जो भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed