फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लोधर से छातर की दूरी होगी अब कम : प्रेमलता

लोधर से छातर की दूरी होगी अब कम : प्रेमलता

Fri, 15 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
लोधर से छातर की दूरी होगी अब कम : प्रेमलता
लोधर से छातर की दूरी होगी अब कम : प्रेमलता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। हमारी सरकार गांव को गांव से जोड़ने वाले कच्चे रास्तों को पक्का कर रही है। रास्तों के पक्का होने से गांव के लोगों को एक दूसरे के गांव में आने-जाने में आसानी होगी और समय भी कम लगेगा। कच्चे रास्ते से एक-दूसरे गांव में जाने के लिए ग्रामीणों को दूसरे गांवों के पक्के रास्ते से होकर जाना पड़ता है। जो लोधर से छातर तक साढ़े सात किलोमीटर के करीब का है, पर 588 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। सितंबर 2019 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क की चौड़ाई 18 फीट की होगी। यह बात विधायक प्रेमलता ने कही। वह लोधर से छातर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास, भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थीं।
विधायक ने कहा कि पूरे देश का मतदाता, नागरिक देख रहा है कि कि कैसे एक ईमानदार सरकार को रोकने के लिए विपक्षी एकजुट हो रहे हैं। जनता यह भी समझ रही है कि सभी मन से नहीं बल्कि डर से एकजुट हो रहे हैं। सभी को डर है कि दोबारा से फिर प्रचंड बहुत से केंद्र में भाजपा सत्तासीन होगी। इसलिए यह महागठबंधन नहीं बल्कि डरबंधन है। पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश में सीएम मनोहर लाल को सौ फीसदी नंबर मतदाताओं ने जींद उप चुनाव में मिली जीत से दिए है।
विज्ञापन

मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के तहत लगाया झंडा भाजपा विधायक प्रेमलता ने देशभर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के तहत अपने डूमरखां कलां आवास पर झंडा लगाया। विधायक ने कहा कि देशभर में यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। हलके के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा के झंडे लगाने का काम करेंगे। 26 फरवरी को भाजपा सरकार में लाभार्थी जो परिवार है उनके सभी परिवारों के घर कमल ज्योति दीप शाम छह बजे से नौ बजे तक तक जलाए जाएंगे। दो मार्च को हर विस क्षेत्र में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, धर्मेंद्र, कपिल खरकभूरा, सुरेंद्र गर्ग, सज्जन चौधरी, गुरनाम पालवां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed