{"_id":"5b1832a34f1c1bfd6e8b67b7","slug":"131528312483-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला प्रकिया के प्रथम दिन शहर के दोनों कालेजों में हुए लगभग 69 विद्यार्थियों के आनलाइन आवेदन जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला प्रकिया के प्रथम दिन शहर के दोनों कालेजों में हुए लगभग 69 विद्यार्थियों के आनलाइन आवेदन जमा
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के राजकीय पीजी कालेज और महिला कालेज ने नए विद्यार्थियों की दाखिला प्रकिया के लिए कमेटियों का गठन कर सभी प्रकार की जानकारी दी जाती है तो वहीं इन विद्यार्थियों को कालेज के अंदर ही आवेदन आनलाइन करवाने की सुविधा भी दी गई है। कालेज के अंदर आवेदन जमा करवाने के पिछले वर्ष 15 रुपये फीस के लिए जाते थे। अब कालेज प्रशासन ने यह फीस भी लेनी बंद कर दी है। शहर के इन दोनों कालेजों में प्रथम दिन लगभग 69 आवेदन आए। इसमें राजकीय पीजी कालेज में 32 और महिला कालेज में 37 आवेदन प्राप्त हुए। दोनों कालेजों में विद्यार्थियों की दाखिला प्रकिया के लिए गठित कमेटी नए बच्चों को दस्तावेजों के बारे में तथा कालेज में विषयों के चयन के लिए जानकारी देती है। पहले दिन महिला कालेज में आवेदन करने वाली लड़कियों की संख्या कम रही, जबकि राजकीय पीजी कालेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की संख्या महिला कालेज के मुकाबले कई गुना थी। हालांकि पीजी कालेज में प्रथम दिन 100 से ज्यादा विद्यार्थियों के आवेदन दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण जमा नहीं हो सके। कालेज प्रशासन ने नोटिस बोर्ड और साइट पर सभी दस्तावेजों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गई है। इसके बाद भी बच्चों को दस्तावेज इकट्ठे करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन विषयों पर इतने हुए ऑनलाइन आवेदन
राजकीय पीजी कालेज
विषय संख्या
बीकॉम 15
बीए 05
मेडिकल 05
बायोटेक 05
पीजीडीसीए 02
बाक्स
राजकीय महिला कालेज
विषय संख्या
बीएससी 10
बीए 15
बीकॉम 12
नहीं आने दी जाएगी विद्यार्थियों को परेशानी
शहर के राजकीय महिला कालेज प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों को दाखिला प्रकिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया है और कालेज में नोटिस बोर्ड पर दाखिला प्रकिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई है।