{"_id":"5b10413b4f1c1ba06e8b5a5f","slug":"131527791931-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों लेकर किसानों का दस दिन के बंद आज से, दुग्ध सहकारी समिति के कर्मचारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों लेकर किसानों का दस दिन के बंद आज से, दुग्ध सहकारी समिति के कर्मचारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों द्वारा एक से दस जून तक बाजार का विरोध करने के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलेभर में कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए डीसी अमित खत्री ने आठ ड्यूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किए हैं। हालांकि किसान संगठनों के इस आह्वान से किसान सहमत नहीं हैं। किसानों का कहना है कि वे अपनी प्रतिदिन की फसल को बिना बेचे नहीं रुक सकते। इसके चलते वीरवार को वीटा मिल्क दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और मांगें नहीं माने जाने पर सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी।
वीटा मिल्क प्लांट दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के कर्मचारी वीरवार को डीसी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने मांग की कि समिति के सचिव का मासिक वेतन कम से कम 2500 रुपये मिल्क प्लांट जींद की तरफ से दिया जाए, दूध की पेमेंट व मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि समिति के खाते में दी जाए, गाय व भैंस के दूध की प्रोत्साहन राशि बराबर होनी चाहिए, दूध उठाने वाली प्रत्येक गाड़ी में जीपीएस व कैमरा लगाया जाए, एसएनएफ का मानक स्तर 7.5 तक होना चाहिए, दूध का रेट कम से कम 72 रुपये प्रति लीटर होना चाहिए, समितियों के दूध की पेमेंट 15 तारीख तक होनी चाहिए, प्रोक्योरमेंट मैनेेजर का स्थानांतरण किया जाए, दूध के फैट, वजन का एसएमएस हर समिति के सचिव के मोबाइल पर भेजा जाए, शहर की नौ समितियों की पेमेंट सचिव द्वारा सीधा दूध सप्लायरों को दी जाए, प्लांट में दूध का वजन सही ढंग से किया जाए। समिति के कर्मचारियों ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो आज जींद मिल्क प्लांट में दूध सप्लाई नहीं किया जाएगा जिसके लिए दूध संघ हिसार-जींद जिम्मेदार होगा।
यह अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
डीसी ने जींद की बीडीपीओ पूनम चंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनके साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी, शहर थाना प्रभारी व रेलवे थाना प्रभारी व सदर थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। उचाना में तहसीलदार प्रमोद चहल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनके साथ उचाना थाना प्रभारी तैनात रहेंगे। नरवाना में उप तहसीलदार ओमप्रकाश के साथ शहर थाना प्रभारी व सदर थाना प्रभारी को कमान दी गई है। बीडीपीओ नरवाना राजेश टिवाणा के गढ़ी थाना प्रभारी को लगाया है। नायब तहसीलदार अलेवा जगदीश चंद्र के साथ अलेवा के थाना प्रभारी को व्यवस्था बनाने की जिम्मेदार सौंपी गई हैं। पिल्लूखेड़ा के उप तहसलीदार सुनहरा सिंह के साथ पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफीदों के बीडीपीओ नरेश शर्मा के साथ सफीदों के थाना प्रभारी को लगाया गया है। जुलाना के तहतसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ जुलाना के थाना प्रभारी काम संभालेंगे। इसके अलावा एसडीएम अपने-अपने उपमंडल के ओवर आल इंचार्ज होंगे। इनके साथ एक-एक एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी व एक क्रेन साथ में रहेगी।
विज्ञापन
जिले में 650 दुग्ध समितियां, डेढ़ लाख लीटर दूध होता है सप्लाई
जिले में लगभग 650 दुग्ध समितियां हैं। इन सभी समितियों से प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर के करीब दूध वीटा मिल्क प्लांट में पहुंचाया जाता है। इन समितियों के 26 रूट बनाए गए हैं। प्रत्येक रूट पर 25 समितियां हैं। जींद मिल्क प्लांट से प्रदेश भर में दूध व अन्य उत्पाद सप्लाई किए जाते हैं।
बॉक्स
किसानों के आह्वान को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। इस दौरान किसी को भी जबरन सप्लाई बाधित करने वालों को रोका जाएगा। प्रशासन किसी भी प्रकार की अराजकता नहीं फैलने देगा। इसके लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं।
-अमित खत्री, डीसी।
बॉक्स
यह लड़ाई किसानों के हक की है। आह्वान है कि दस दिन तक किसान अपने उत्पाद सिर्फ गांवों में बेचें। जिसको जरूरत है वह गांव से ही सामान ले। इससे किसान की अहमियत का पता चलेगा।
-रामफल कंडेला, महासचिव, भाकियू।