फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भारत के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी चीजों से जयंती देवी संग्रहालय को मिलेगा नया लुक

भारत के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी चीजों से जयंती देवी संग्रहालय को मिलेगा नया लुक

Wed, 07 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भारत के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी चीजों से जयंती देवी संग्रहालय को मिलेगा नया लुक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिला प्रशासन ने भारत के गौरवशाली स्वर्णिम इतिहास से जुड़ी चीजों को एकत्रित कर जयंती देवी मंदिर संग्रहालय में रखने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस संग्रहालय का समय-समय पर विद्यार्थियों द्वारा दौरा किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को भारत के इतिहास की जानकारी मिल सके। डीसी अमित खत्री ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर भारत के इतिहास से जुड़ी चीजों को को एकत्रित करने के निर्देश दिए ताकि इस संग्रहालय को पर्यटन के रुप में पहचान मिल सके।

डीसी ने कहा कि जयंती देवी मंदिर में स्थापित संग्रहालय में भारत के इतिहास सेे जुड़ी अनेक चीजें मौजूद हैं, जो भारत के गौरवशाली स्वर्णिम इतिहास की गाथा सुनाती हैं। इसके साथ-साथ कुछ अन्य वस्तुओं को भी एकत्रित करके यहां रखवाया जाएगा। इन वस्तुओं को विद्यार्थियों को दिखाया जाएगा ताकि विद्यार्थी देश के गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त कर देश को और आगे ले जाने का काम कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को संग्रहालय का एक बड़ा साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। साइन बोर्ड लगाने का उद्देश्य लोगों को इस संग्रहालय के संबंध में जानकारी देना है ताकि लोगों को पता चल सके कि इस मंदिर में एक ऐतिहासिक संग्रहालय भी है। डीसी ने कहा कि जयंती देवी मंदिर संग्रहालय को नया लुक दिया जाएगा। संग्रहालय में जो छोटी-मोटी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। ऐतिहासिक चीजों को सहेज कर रखने के लिए बड़े-बड़े शो पीस बनवाए जाएंगे। उन्होंने संग्रहालय की नियमित रुप से सफाई करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसडीएम महाबीर प्रसाद, सहायक कंजरवेटर शशिपाल चालिया, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, नगर परिषद के अधिकारी सुरेश चौहान, मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed