फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13 people, including former minister's daughter, died of corona, 411 newly infected

पूर्व मंत्री की बेटी समेत 13 लोगों की कोरोना से मौत, 411 नए संक्रमित मिले

Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
13 people, including former minister's daughter, died of corona, 411 newly infected
जिले में कई दिन बाद नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। वीरवार को आई 1094 लोगों की रिपोर्ट में 411 लोगों को जहां कोरोना संक्रमित पाया गया, वहीं 13 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। वीरवार को कुल 420 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे। वीरवार को कोरोना की वजह से मरने वालों में ओम प्रकाश चौटाला के शासन काल में विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री रहे टेकचंद नैन की बेटी भी शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग छह लोगों की ही मौत की पुष्टि कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की अपेक्षा वीरवार को मरने वालों की संख्या अधिक रही। वीरवार को जिन 13 लोगों की मौत हुई उनमें पूर्व मंत्री टेकचंद नैन की प्राचार्या बेटी नीलम धमतान राजकीय स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनको सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में दाखिल किया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई। वहीं सफीदों गेट निवासी 70 वर्षीय उषा 27 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। उसको होम क्वारंटाइन किया गया था। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव जाजवान निवासी 65 वर्षीय मूर्ति देवी पांच मई को संक्रमित मिली थीं और नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। ओम नगर निवासी 80 वर्षीय सोना देवी पांच मई को संक्रमित मिली थीं। उसकी नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय उमेद सिंह 19 अप्रैल को पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद से अस्पताल में दाखिल थे। गांव फतेहगढ़ निवासी 82 वर्षीय चतर सिंह की सीएचसी जुलाना में, गांव राजपुरा भैण निवासी 41 वर्षीय सुरेंद्र की हिसार के निजी अस्पताल, गांव रधाना निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र की मेडिकल कॉलेज खानपुर, उचाना निवासी 60 वर्षीय रामरति की टोहाना, होली मोहल्ला निवासी 63 वर्षीय अशोक की हिसार के निजी अस्पताल, उचाना निवासी 40 वर्षीय कुलदीप की नरवाना नागरिक अस्पताल, नरवाना निवासी 52 वर्षीय धर्मपाल गर्ग की नरवाना नागरिक अस्पताल व गांव धनौरी की एक महिला की कैथल के नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी तरह से संक्रमित होने वालों की संख्या तो निरंतर ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसमें राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या में ज्यादा सुधार व मरने वालों की संख्या में कमी आई है। अब तक जिले में 12621 लोग संक्रमण को हराकर ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 249 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से डरें नहीं, हौसले के साथ करवाएं इलाज
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। इसको रोकने के लिए लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन व हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने की जरूरत है। जो लोग संक्रमित हैं, उनको डरना नहीं है, बल्कि हौसले के साथ कोरोना को हराने की जरूरत है। परिजनों को चाहिए की वह संक्रमितों को डराए नहीं, बल्कि उनको कोरोना योद्धाओं के बारे में जानकारी देकर हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed