{"_id":"66183199fe68c58b190e8114","slug":"126-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-car-jind-news-c-199-1-sroh1006-115604-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराए 1.26 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराए 1.26 लाख रुपये
Fri, 12 Apr 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर हैबतपुर पुल के पास एक गाड़ी से एक लाख 26 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पंजाब के संगरूर जिला के शादीहरि गांव निवासी केवल सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिंगला मैटल इंडस्ट्रीज पातड़ा, जिला पटियाला में चालक का काम करता है। 10 अप्रैल को वह हाथरस से गाड़ी खाली करके लौट रहा था। रास्ते में जींद बाईपास हैबतपुर के पास रात को उसकी गाड़ी खराब हो गई। सुबह उठने के बाद पास ही चाय पीने के लिए पैदल चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो तो उसने देखा कि गाड़ी के बाएं साइड के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो बैग में रखे एक लाख 26 हजार रुपये, एटीएम, पैन व आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस गायब मिले। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद