फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अटल पार्क के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की कार्य योजना को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

अटल पार्क के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की कार्य योजना को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Tue, 26 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अटल पार्क के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की कार्य योजना को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
अटल पार्क के निर्माण को पांच करोड़ रुपये की कार्य योजना को मिली प्रशासन की स्वीकृति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने मंगलवार को सफीदों रोड स्थित अटल पार्क की साइट पर जाकर मुआयना किया। डीसी ने कहा कि अटल पार्क के निर्माण की कार्य योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को अटल पार्क परियोजना के लिए डीएनआईटी तैयार की जा रही है। इसके बाद टेंडर करने जैसी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस परियोजना पर पिछले चार साल से काम अटका पड़ा है।
लगभग सात एकड़ जमीन पर विकसित होने वाले इस अटल पार्क के लिए जमीन ट्रांसफर करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस अटल पार्क के निर्माण कार्य की सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूरा कर ले। इस दौरान डीसी ने बताया कि किला की जमीन पर नगर परिषद द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले के नाम से एक पार्क विकसित किया जाएगा। इस पार्क के लिए 97 लाख 62 हजार रुपये की अनुमानित खर्च राशि को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने मंगलवार को पुराने किले की खाली पड़ी जमीन का दौरा कर महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क को विकसित करने के लिए नगर परिषद तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन

डीसी ने किया जींद शहर से मल निकासी परियोजना का निरीक्षण
मंगलवार को डीसी ने हांसी ब्रांच के पास मल निकासी परियोजना की प्रगति का आंकलन किया। इस परियोजना में पाईप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस काम में तेजी लाएं। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने डीसी को बताया कि विद्यापीठ मार्ग से रेड रॉक सिनेमा तक पाइपलाइन डाली जा चुकी है। डीसी ने डाली जा रही पाईप लाइन को भी देखा तथा अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस परियोजना पर छह करोड़ 77 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed