{"_id":"5c6c57f9bdec224be317f544","slug":"121550604281-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 व 22 फरवरी को मांगों को लेकर खंड स्तर पर धरना व 28 को डीसी को दिया जाएगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 व 22 फरवरी को मांगों को लेकर खंड स्तर पर धरना व 28 को डीसी को दिया जाएगा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ दो दिन देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 21 और 22 फरवरी को ब्लाक स्तर पर मांगों को लेकर धरने देने और 28 फरवरी को डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लिया है। इसको लेकर मंगलवार को अक्षर भवन में आजाद सिंह पांचाल के नेतृत्व में बैठक हुई।
पांचाल ने कहा कि प्रदेश सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में यह धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कम्यूटेशन (विनिमय) की रिकवरी 15 साल की अपेक्षा 12 वर्ष की करने, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा बिना शर्त लागू करने, बिजली भत्ता, शिक्षा और दिव्यांगता भत्ता नियमित करने, बुजुर्गों को सस्ते रेट पर आसान किस्त में मकान बनाकर देने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी देने का काम करे। रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन एक समान हो। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर रामफल दलाल, ईश्वर ठाकुर, मास्टर सतबीर सिंह, कर्ण सिंह, दरिया सिंह पटवारी, बलवान सिंह मौजूद रहे।