फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बेटी के ब्याह में पेश की अनूठी मिसाल

बेटी के ब्याह में पेश की अनूठी मिसाल

Wed, 13 Feb 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बेटी के ब्याह में पेश की अनूठी मिसाल
बेटी की शादी में 108 कन्याओं का किया पूजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। देश और प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की मुहिम बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। जहां अब आमजन बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर जागरूक दिखाई दे रहे हैं, वहीं समाज के लोग बेटियों को लेकर नई-नई मिशाल पेश कर रहे हैं। ऐसी ही एक मिशाल नरवाना के एक समाजसेवी धर्मपाल गर्ग ने पेश की। उन्होंने अपनी बेटी की शादी से पहले 108 कन्याओं का पूजन किया और उनको भोजन करवाया। इतना ही नहीं सभी कन्याओं को गीता की प्रति भेंट कर बेटियों को शिक्षित करने का संदेश दिया।
आमतौर पर देखा जाता है कि लोग अपने बच्चों की शादी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें किसी और कार्य के लिए समय नहीं मिलता, लेकिन नरवाना निवासी धर्मपाल गर्ग ने बेटी की शादी में व्यस्त होने के बाद भी 108 कन्याओं का तिलक कर पंडाल में बैठाया और उन्हें भोजन करवाया। खास बात यह रही कि परिवार के सदस्यों ने सभी कन्याओं को भोजन परोसा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धर्मपाल गर्ग नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के हरियाणा व उत्तराखंड के संयोजक हैं। बेटियों के उत्थान लिए कई सामाजिक कार्य करते रहते हैं। धर्मपाल गर्ग व उसकी पत्नी सुषमा गर्ग ने बताया कि उनका मकसद समाज में नई चेतना पैदा करना है, ताकि अच्छे कार्य से प्रेरणा लेकर और लोग भी बेटी बचाओ अभियान के प्रति जागरूक बने। गर्ग ने बताया कि सभी 108 कन्याओं को गीता की प्रति भेंट की, ताकि सभी घरों में गीता पढ़ी जाए। इससे लोगों में धार्मिक चेतना आएगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश आर्य, धर्मपाल गर्ग, राजेंद्र पाल गर्ग, सतपाल, महेंद्र पाल, अनिल गर्ग, सतीश गर्ग, विवेक गर्ग सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed