फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट भी उतरी चुनावी मैदान में

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट भी उतरी चुनावी मैदान में

Tue, 22 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट भी उतरी चुनावी मैदान में
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट उतरीं चुनाव मैदान में, दिग्विजिय के लिए मांगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंजाबी गायक अल्फाज के बाद अब अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट भी चुनावी मैदान में उतरकर जेजेपी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला के लिए वोट मांगे। उन्होंने शहर के एक दर्जन कुश्ती अखाड़ों में कार्यक्रम किए और कहा कि जेजेपी की सरकार बनने के बाद खिलाड़ियों के लिए विशेष खेल नीति बनाई जाएगी, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा।
सोमवार को भटनागर कॉलोनी स्थित श्याम अखाड़ा में खिलाड़ियों से कहा कि उन्होंने दो राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारें देख ली हैं। किसी भी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए ऐसी खेल नीति नहीं बनाई जो खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित कर सके या खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दे सके। सभी राजनीतिक दल खिलाड़ियों के लिए बड़े-बड़े वायदे तो करते हैं, लेकिन उनको पूरा नहीं करते। इसलिए अब युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश में युवा राजनीति की शुरूआत की है। इसलिए युवाओं को आगे आकर युवा नेता दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला का साथ देना होगा, ताकि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया जा सके।
विज्ञापन

दुष्यंत ने विपक्षी दलों को लगाई धोबी पछाड़
बबीता फौगाट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। दंगल फिल्म रिलीज होने के बाद हर व्यक्ति की जुबान पर फौगाट बहनों का ही नाम है। बबीता फौगाट ने कहा कि उनका मुख्य दांव धोबी पछाड़ है। सांसद दुष्यंत चौटाला भी धोबी पछाड़ दांव का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें वह सभी राजनीतिक दलों को पटखनी देकर विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed