{"_id":"5c082187bdec22414014dfc2","slug":"121544036743-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ के तबादले की मांग को लेकर विधायक के साथ हुई सरपंचों की बैइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ के तबादले की मांग को लेकर विधायक के साथ हुई सरपंचों की बैइक
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ के तबादले की मांग को लेकर विधायक से सरपंचों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव बागडू खुर्द के सरपंच सुंदर द्वारा बीडीपीओ पर लगाए गए अभद्र व्यवहार के आरोपों में बुधवार विधायक जसबीर देशवाल ने सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। सरपंचों ने एक सुर में बीडीपीओ द्वारा किए जा रहे व्यवहार से परेशानियों को विधायक के सामने रखा। करीब एक घंटे तक चली बैठक में विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी इस परेशानी को सरकार के सामने रखा जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन अपने लेटर पैड पर बीडीपीओ से हो रही परेशानियों को लिखकर दें, ताकि वे मुख्यमंत्री के सामने बात रख सकें।
विधायक जसबीर देशवाल ने कहा कि हलके में ऐसे किसी भी अधिकारी को बर्दाश्त करना मुश्किल है, जो जनप्रतिनिधियों को परेशान करने के साथ-साथ अभद्र व्यवहार करता हो। गौरतलब है कि 29 नवंबर को गांव बागडू खुर्द में एक गली का निरीक्षण करने के लिए बीडीपीओ पूनम चंदा गई थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी में गांव के सरपंच सुंदर को भी बैठा लिया और उसके साथ बदसलूकी की। जिससे नाराज सरपंच सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीडीपीओ ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इस मामले को लेकर सरपंच 30 नवंबर को डीसी व एसपी से भी मिले थे। पुलिस या जिला अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर रोष जताया जा रहा है। जिसको लेकर सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक से मिलकर आपबीती सुनाई।
सरपंचों का वर्क सस्पेंड रहेगा जारी
इस मामले में सरपंचों को प्रदेश प्रधान सुरेंद्र राणा ने कहा कि जब-तक सफीदों बीडीपीओ पूनम चंदा को तबादला नहीं होता, तब-तक सरपंचों का वर्क सस्पेंड रहेगा। उन्होंने कार्रवाई के मामले में जांच करने के लिए एसडीएम मनदीप कुमार द्वारा उन्हें आज बुलाया गया है।