फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला के बाद अब इनेलो भी जींद में करेगी शक्ति प्रदर्शन

अजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला के बाद अब इनेलो भी जींद में करेगी शक्ति प्रदर्शन

Mon, 26 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला के बाद अब इनेलो भी जींद में करेगी शक्ति प्रदर्शन
अब इनेलो भी जींद में करेगी शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। रविवार को युवा इनेलो के प्रांतीय अध्यक्ष जसवीर जस्सी ने नरवाना के कार्यकर्ताओं को एक दिसंबर को अभय सिंह चौटाला की कुरुक्षेत्र से शुरू होने वाली जनहित अधिकार यात्रा और 18 दिसंबर को जींद में होने वाले युवा सम्मेलन में शरीक होने का निमंत्रण दिया। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन को कर्ण चौटाला और अर्जुन चौटाला संबोधित करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा आज भी ओमप्रकाश चौटाला के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो को कमजोर करने के लिए कांग्रेस ने असफल साजिश रची है। कांग्रेस इनेलो के बढ़ते जनाधार से घबरा गई थी, लेकिन अब भी प्रदेश में इनेलो की सरकार बनना तय है। इनेलो का संगठन प्रदेश में सबसे मजबूत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी पार्टी बना सकता है, लेकिन संगठन कहां से आएगा। उन्होंने याद कराया कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल, भजनलाल, गोपाल कांडा, विनोद शर्मा, जयप्रकाश सहित कई लोगों ने पार्टियां बनाई कहां हैं वह सब। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों के सुख-दुख में शरीक होने का आह्वान किया। इससे पूर्व विश्राम गृह में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने पूरे परिवार को एक साथ आने पर जोर दिया। इस दौरान विधायक पिरथी नंबरदार ने इनेलो छोड़कर जाने वालों को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने हजारों युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। जो ऐसी स्थिति में उन्हें छोड़कर जाएगा उसे खाज लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह ओमप्रकाश चौटाला के साथ रहेंगे। उन्हीं के आशीर्वाद से दो बार विधायक बने। हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा ने दावा किया कि पूरे हलके के कार्यकर्ता ओमप्रकाश चौटाला के साथ हैं। सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेेंगे। इस अवसर पर बलदेव वाल्मीकि, भगवानदास, हलके के पूर्व प्रधान छोटूराम बेलरखां, युवा के जिला प्रधान अनुराग खटकड़, एससी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान राममेहर दनौदा, शहरी प्रधान देशराज माटा, युवा के हलका प्रधान सतीश उझाना, एएसी प्रकोष्ठ के हलका प्रधान फूल कुमार सरोहा, पिछड़ा वर्ग के हलका प्रधान धर्मपाल जांगड़ा, बसपा के जिला प्रभारी मास्टर सत्यवान मांडी, हलका प्रधान रंगीन हंसडैयर, बैशाखी सैनी, छबील दास सहित कइ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed